फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Asha became the youngest while Anoj and Sudesh became the oldest councilors.

Kangra News: आशा सबसे युवा तो अनोज और सुदेश सबसे उम्रदराज पार्षद बने

Tue, 02 Jun 2026 01:11 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 02 Jun 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Asha became the youngest while Anoj and Sudesh became the oldest councilors.
धर्मशाला। नगर निगम धर्मशाला की नई सरकार में इस बार युवा ऊर्जा और तजुर्बे (अनुभव) का अनोखा संतुलन देखने को मिलेगा। निगम चुनाव में जहां शहर की जनता ने युवाओं को खुलकर समर्थन दिया, वहीं अनुभवी व उम्रदराज चेहरों पर भी अपना भरोसा कायम रखा है। इस बार मैक्लोडगंज वार्ड से चुनाव जीतकर आईं आशा सबसे युवा पार्षद के रूप में निगम सदन में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगी।
विज्ञापन

दूसरी ओर कंड वार्ड से अनोज और श्यामनगर वार्ड से सुदेश सबसे अधिक उम्र वाले पार्षदों के तौर पर चुनकर सदन पहुंचे हैं। चुनाव परिणाम के बाद सामने आए आयु वर्ग के आंकड़ों पर नजर डालें तो इस बार सदन की औसत उम्र काफी युवा है। नगर निगम के कुल 17 वार्डों में से 12 पार्षदों की उम्र 50 वर्ष से कम है, जो शहर के विकास में नई सोच और तेजी का संकेत है। इस बार 40 वर्ष से कम आयु के 6 पार्षद सदन की दहलीज लांघने में कामयाब रहे हैं। इसके अलावा 6 पार्षद ऐसे हैं जो 41 से 50 वर्ष की आयु सीमा के बीच के हैं। वहीं, 5 अनुभवी चेहरे 50 वर्ष की आयु पार कर अपनी वरिष्ठता के साथ सदन में पहुंचे हैं।
विज्ञापन

यह है नगर निगम धर्मशाला के नए पार्षदों की उम्र
वार्ड नाम उम्र
फरसेटगंज रेखा देवी (भाजपा) 44 साल
भागसूनाग शमशेर नेहरिया (भाजपा) 44 साल
मैक्लोड़गंज आशा देवी (भाजपा) 32 साल
कश्मीर हाउस नीनू शर्मा (कांग्रेस) 49 साल
खजांची मोहल्ला शैलजा (कांग्रेस) 34 साल
कोतवाली बाजार करिश्मा (भाजपा) 34 साल
सचिवालय आशु (भाजपा) 39 साल
खेल परिसर प्रेरणा (भाजपा) 34 साल
सकोह नरेश कुमार (निर्दलीय) 56 साल
श्यामनगर सुदेश कुमार (कांग्रेस) 58 साल
रामनगर अनुराग (कांग्रेस) 47 साल
बड़ोल मीना कुमारी (भाजपा) 37 साल
दाड़ी हर्ष ओबराय (भाजपा) 47 साल
कंड अनोज (कांग्रेस) 58 साल
खनियारा प्रवीन कुमार (भाजपा) 43 साल
सिद्धपुर अनुपम कटोच (भाजपा) 53 साल
सिद्धबाड़ी विशाल जम्वाल (भाजपा) 52 साल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed