{"_id":"6a023985ad8cd2e8b203df72","slug":"arrears-not-received-even-after-notification-issued-joginder-kangra-news-c-95-1-kng1047-234225-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोटिफिकेशन जारी होने के बाद भी नहीं मिला एरियर : जोगिंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोटिफिकेशन जारी होने के बाद भी नहीं मिला एरियर : जोगिंद्र
Tue, 12 May 2026 01:48 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Tue, 12 May 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
कांगड़ा। विद्युत पेंशनर फोरम कांगड़ा की मासिक बैठक जोगिंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई। मंच का संचालन मदन मेहरा ने किया। इस दौरान जोगिंद्र सिंह ने कहा कि बिजली बोर्ड ने 70 से 75 वर्ष की आयु के पेंशनरों को एरियर के बकाया की अधिकारिक सूचना बोर्ड ने कर दी है लेकिन अभी तक पेंशनरों के खाते में राशि नहीं आई है।
इससे साफ जाहिर है कि बोर्ड की कथनी और करनी में बहुत अंतर है। इस दौरान पेंशनरों ने अन्य मांगें भी रखीं। बैठक में बिजली बोर्ड से सभी देनदारियों का जल्द भुगतान करने की अपील की गई। साथ ही कहा गया कि यदि उन्हें भुगतान जल्द नहीं किया गया तो पेंशनर सड़कों पर उतरने को मजबूर हो जाएंगे। बैठक में शेर सिंह, टेक चंद, विनोद सैनी, अशोक वक्कल, ओम प्रकाश गुलेरिया और रमेश चंद भारती आदि ने संबोधित किया। संवाद