{"_id":"5f08a6568ebc3e63e442ed0e","slug":"arrangement-for-monsoon-season-kangra-news-sml3380111134","type":"story","status":"publish","title_hn":"बडा़ भंगाल में स्थापित होगा नया सैटेलाईट फोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बडा़ भंगाल में स्थापित होगा नया सैटेलाईट फोन
विज्ञापन
बैजनाथ (कांगड़ा)। बरसात के मौसम में बरती जाने वाली सावधानियों को लेकर आपदा प्रबंधन की बैठक का आयोजन एसडीएम कार्यालय में एसडीएम छवि नांटा की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में बरसात में आने वाली समस्याओं को लेकर समस्त विभागों के प्रतिनिधियों के सुझाव लेने के बाद आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए। जिला की सबसे दुर्गम पंचायत में लंबे अर्से से बंद चल रहे सैटेलाइट फोन को सुचारु करने के लिए बीएसएनएल से विचार किया गया। बड़ा भंगाल में नया व आधुनिक सैटेलाइट फोन स्थापित करवाने की प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय लिया गया।
दरअसल बड़ा भंगाल में पुराना सैटेलाइट फोन होने के कारण अधिकांश मौकों पर यह बंद रहता है और इसकी मरम्मत पर भी विभाग को दिक्कत पेश आती है। एसडीएम ने बरसात के मौसम में होने वाले नुकसान पर प्रभावित परिवार या व्यक्ति को जल्द फौरी राहत उपलब्ध करवाने के लिए चढियार के तहसीलदार को 50 हजार और मुल्थान व बैजनाथ तहसीलदार को एक-एक लाख रुपये उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने लोनिवि से समस्त मार्गों को सुचारु रखने और नपं व पंचायतों को बंद पड़ी नालियों को खुलवाने के आदेश दिए। उन्होंने लोगों से आपदा की स्थिति में एसडीएम कार्यालय में संपर्क करने का आग्रह किया। आपदा प्रबंधन विशेषज्ञ सुरेश शर्मा ने विभागों के प्रतिनिधियों को आपदा के समय बरती जाने वाली सावधानियों से अवगत करवाया। इस मौके पर समस्त विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।