फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Army vehicle fell in 100 feet deep ravine, 3 soldiers serious

ब्रेक फेल होने से 20 मीटर नीचे लुढ़का आर्मी ट्रक

Mon, 13 Dec 2021 11:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Army vehicle fell in 100 feet deep ravine, 3 soldiers serious
चक्की पुल से नीचे गिरा सेना का वाहन। -संवाद - फोटो : Kangra
इंदौरा/पठानकोट। हिमाचल-पंजाब सीमा स्थित चक्की पुल से सेना का वाहन करीब 100 फीट गहरी खड्ड में जा गिरा। हादसे का कारण ट्रक की ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है। हादसे में तीन जवान बुरी तरह घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने जैसे ही सेना की गाड़ी को नीचे गिरते देखा तो वह तुरंत भागे और गाड़ी में फंसे सैनिकों को बाहर निकाला। स्थानीय लोगों की मदद से सेना की टीम ने घायल जवानों को मिलिट्री अस्पताल में भर्ती करवाया।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सैनिकों के मुंह से खून बह रहा था। हादसे में आर्मी गाड़ी का ड्राइवर मोहम्मद नजीम अली खान, को-ड्राइवर विष्णु और विजेंद्र कुमार को चोटें आईं। सभी सैनिक सेना की मीरथल स्थित 164 फील्ड वर्कशॉप में कार्यरत थे। पुलिस थाना डमटाल के प्रभारी हरीश गुलेरिया ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 11:00 बजे सूचना मिली कि चक्की पुल के पास सेना का एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुआ है और चक्की पुल से नीचे की तरफ गिर गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस के साथ-साथ सेना की टीम भी बचाव कार्य के लिए पहुंची।
विज्ञापन

पुलिस और सेना जांच में जुटी
हादसे के बाद खड्ड से बाहर निकाले सैनिकों को स्थानीय लोगों ने पानी पिलाया। उन्होंने इसकी सूचना पठानकोट आर्मी स्टेशन को दी। आर्मी स्टेशन से सेना के जवान एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे और तीनों घायल सैनिकों को मौके पर प्राथमिक उपचार देकर अपने साथ ले गए। सेना के जवान रिकवरी वाहन से नदी में गिरी गाड़ी को बाहर निकालने में जुटे। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि उसने पुल के पास अपनी गाड़ी खड़ी की थी कि तभी पीछे से आ रही एक सेना की गाड़ी पुल की रेलिंग तोड़कर करीब सौ फीट नीचे खड्ड में जा गिरी। उनका कहना है कि शायद गाड़ी के ब्रेक फेल हुए थे, जिस वजह से यह हादसा हुआ। बहरहाल घटना के कारणों की जांच के लिए सेना के साथ-साथ स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed