{"_id":"5fb7faf68ebc3ea965638847","slug":"army-peronal-dead-kangra-news-sml352025081","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंज के आर्मी जवान की ड्यूटी के दौरान हृदयघात से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंज के आर्मी जवान की ड्यूटी के दौरान हृदयघात से मौत
शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2020 10:50 PM IST
विज्ञापन
कांगड़ा फटाफट
लंज से साथ लगती पंचायत भरूपलाहड़ में एक आर्मी जवान की ड्यूटी के दौरान हृदय गति रुकने से मौत। फाइल
- फोटो : Kangra
Link Copied
लंज (कांगड़ा)। लंज के साथ लगती पंचायत भरूपलाहड़ में सेना के एक जवान की ड्यूटी के दौरान हृदयाघात से मौत हो गई। इसके चलते समूचे क्षेत्र में शोक की लहर है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार ज्योति कौंडल (26) पुत्र छोटू राम अरुणाचल में ग्रेफ में बतौर सिपाही तैनात था, जिसकी देर रात 10 बजे के करीब ड्यूटी के दौरान अचानक हृदय गति रुकने से निधन हो गया। पंचायत प्रधान नरेश कुमार ने बताया कि देर रात फोन के माध्यम से यह जानकारी प्राप्त हुई है। ज्योति की कुछ महीने पहले ही 26 जुलाई को शादी हुई थी। उसकी दो बहनें हैं। बड़ी बहन की शादी हो चुकी है और छोटी बहन बिहार में एसएसबी में सेवारत है। पिता छोटू राम भी पूर्व सैनिक हैं। ज्योति अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। शनिवार को सैनिक का शव गांव में पहुंचने की उम्मीद है। उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव भरूहपलाहड़ में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।