Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Army officers provided training on horticulture and protected cultivation

Kangra News: सेना के अधिकारियों को बागवानी और संरक्षित खेती पर दिया प्रशिक्षण

Sat, 28 Nov 2026 05:42 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 28 Nov 2026 05:42 AM IST
विज्ञापन
Army officers provided training on horticulture and protected cultivation
कृषि विवि पालमपुर में प्रशिक्षण के दौरान सेना अधिकारी व अन्यस्त्रोत विवि
कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में 16 सप्ताह का प्रमाण-पत्र पाठ्यक्रम पूरा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पालमपुर (कांगड़ा)। चौधरी सरवण कुमार कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के विस्तार शिक्षा निदेशालय में जूनियर कमीशंड अधिकारियों एवं समकक्ष रैंक के अधिकारियों के लिए आयोजित सब्जियों एवं बागवानी फसलों की संरक्षित खेती एवं मूल्य संवर्धन विषय पर 16 सप्ताह का प्रमाण-पत्र पाठ्यक्रम पूरा हो गया है। अब वे सेवानिवृत्ति के बाद स्वरोजगार एवं कृषि उद्यमिता के माध्यम से अपनी दूसरी पारी की शुरुआत कर सकते हैं।
समापन समारोह में होल्टा मिलिट्री स्टेशन से मेजर रवि कुमार सिंह मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। जबकि सह निदेशक प्रसार शिक्षा डॉ. सोनिया सूद विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुईं। मुख्यातिथि मेजर रवि ने रक्षा कर्मियों के लिए कौशल आधारित प्रशिक्षण आयोजित करने की विश्वविद्यालय की पहल की सराहना की तथा संरक्षित खेती एवं मूल्य संवर्धन को सेवानिवृत्ति के बाद स्थायी आजीविका का एक महत्वपूर्ण माध्यम बताया।
विज्ञापन

डॉ. सोनिया सूद ने कहा कि इस प्रकार के क्षमता निर्माण कार्यक्रम से सेवानिवृत्त होने वाले रक्षा कर्मियों को कृषि क्षेत्र में व्यावहारिक कौशल प्राप्त होता है तथा वे कृषि आधारित उद्यम स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित होते हैं। निदेशक प्रसार शिक्षा डॉ. जनार्दन सिंह ने सभी प्रतिभागियों को प्रशिक्षण पूरा करने पर बधाई दी। पाठ्यक्रम पूरा करने वाले सभी प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि ने प्रमाण-पत्र वितरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशिक्षण समन्वयक डॉ. लव भूषण ने कार्यक्रम के उद्देश्यों एवं गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस पाठ्यक्रम में कुल 40 रक्षा कर्मियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। जिनमें 28 थल सेना, चार नौसेना तथा आठ भारतीय वायुसेना से संबंधित थे। उन्होंने बताया कि यह रक्षा कर्मियों के पुनर्वास महानिदेशालय, नई दिल्ली द्वारा प्रायोजित इस प्रकार का आठवां प्रशिक्षण पाठ्यक्रम है।

अब तक विश्वविद्यालय द्वारा भारतीय सशस्त्र बलों के 223 जेसीओ एवं समकक्ष रैंक के अधिकारियों को संरक्षित खेती, डेयरी, बकरी पालन, मुर्गी पालन, मधुमक्खी पालन, कृषि वानिकी, मशरूम उत्पादन तथा सब्जियों एवं बागवानी फसलों के मूल्य संवर्धन जैसे विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed