फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Approval of profit distribution at the rate of 11 percent in the convention

Kangra News: अधिवेशन में 11 फीसदी की दर से लाभ वितरण की मंजूरी

Sun, 16 Mar 2025 11:27 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 16 Mar 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Approval of profit distribution at the rate of 11 percent in the convention
दी ग्योरा कृषि सेवा सहकारी सभा सीमित का साधारण अधिवेशन में उप​​स्थित सदस्य व अन्य। स्रोत: सभा
जसूर (कांगड़ा)। ग्योरा कृषि सेवा सहकारी सभा सीमित का साधारण अधिवेशन रविवार को सभा प्रधान कर्ण सिंह सेन की अध्यक्षता में हुआ। इस दौरान सभा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजिंद्र सिंह ने बताया कि वर्ष 2023-2024 में सभा की ओर से 46 करोड़ का कारोबार किया। इस अवधि में 22.56 लाख रुपये का लाभ अर्जित किया। सभा का सरमाया 18 करोड़ हो गया है और अधिवेशन में 11 फीसदी की दर से लाभ वितरण की स्वीकृति दी गई। इसके अलावा सभी एजेंडों को चर्चा के उपरांत ध्वनिमत से पारित किया गया।
विज्ञापन

उपस्थित सदस्यों ने लोगों को घर-द्वार बैंकिंग की सुविधाएं देने, किसानों को समय पर खाद और सदस्यों की वित्तीय जरूरतों को पूरा करने के लिए ब्लॉक स्तर पर प्रथम पुरस्कार मिलने पर खुशी जाहिर की। सभा प्रधान की ओर से सभी सदस्यों से आग्रह किया कि जिन सदस्यों के बच्चों की उम्र 18 वर्ष हो चुकी है, उन्हें सभा की सदस्यता दिलाने के लिए सहायता करें। सहकारी सभा की सदस्यता सभी 18 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों के लिए खुली है। साथ ही, सभी दोषी ऋण सदस्यों को अपने बकाया ऋण और ब्याज का भुगतान 31 मार्च 2025 तक करने की अपील की, जिससे कि सभा को दोषी ऋणियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई न करनी पड़े।
विज्ञापन

अधिवेशन में सहकारी सभा को अधिक प्रभावी बनाने और किसानों को ज्यादा से ज्यादा लाभ पहुंचाने के लिए सुझाव भी प्रस्तुत किए गए। इस दौरान कृषि संबंधित योजनाओं पर भी चर्चा हुई, जिससे किसानों को भविष्य में अधिक लाभ मिल सके। इस मौके पर सभा के उपप्रधान करतार सिंह और सहकारी सभा कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष रणबीर जम्वाल सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed