फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Appointment should be made soon on vacant posts in Naura Pharmacy College.

Kangra News: नौरा फार्मेसी कॉलेज में खाली पदों पर जल्द की जाए नियुक्ति

Tue, 18 Feb 2025 11:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 18 Feb 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Appointment should be made soon on vacant posts in Naura Pharmacy College.
नौरा कॉलेज में फार्म भरर्ती छात्राएं। फोटो स्त्रोत एबीवीपी
धीरा (कांगड़ा)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नौरा महाविद्यालय इकाई की बैठक कॉलेज परिसर में हुई। इसमें जिला संयोजक यशिक राणा मुख्य रूप से मौजूद रहे। बैठक में महाविद्यालय के अहम मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक के पश्चात अभाविप कार्यकर्ताओं ने महाविद्यालय में महिला सर्वेक्षण अभियान के अंतर्गत छात्राओं से सर्वे फॉर्म भी भरवाए। बैठक में महाविद्यालय में छात्रों को आ रही समस्याओं की सूची बनाई गई।
विज्ञापन


कॉलेज के इकाई अध्यक्ष कृष पठानिया ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार नौरा महाविद्यालय में चल रहे फार्मेसी कॉलेज पर बिल्कुल ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने बताया कि मौजूदा समय में फार्मेसी कॉलेज में गिने चुने प्राध्यापक कार्यरत हैं और छात्रों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रदेश सरकार से अपील की कि जल्द से जल्द फार्मेसी कॉलेज का निर्माण कार्य सुलह में शुरू किया जाए व कॉलेज में स्टाफ की नियुक्ति की जाए। बता दें कि वर्तमान समय में नौरा महाविद्यालय परिसर में ही फार्मेसी कॉलेज चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed