फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Appointment letter issued to forest friends, will have to report from 16 to 30 April

Kangra News: वन मित्रों को नियुक्त पत्र जारी, 16 से 30 अप्रैल तक करना होगा रिपोर्ट

Sun, 16 Mar 2025 08:51 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 16 Mar 2025 08:51 AM IST
विज्ञापन
Appointment letter issued to forest friends, will have to report from 16 to 30 April
बीड़ रेंज के वन मित्रों को नियुक्ति पत्र देतीं रेंज ऑफिसर अंजना। -स्रोत: विभाग
नूरपुर (कांगड़ा)। जिला कांगड़ा के विभिन्न वन क्षेत्रीय कार्यालयों में शनिवार को वन मित्रों के नियुक्ति पत्रों का वितरण किया गया। यह नियुक्तियां वन विभाग द्वारा जंगलों की सुरक्षा, अवैध कटान और वन जीवन की रक्षा के उद्देश्य से की गई हैं। वन परिक्षेत्र नूरपुर में हुई वन मित्र भर्ती के परिणामों की घोषणा की गई।
विज्ञापन

वन परिक्षेत्र अधिकारी नूरपुर जगजीत कुमार ने बताया कि 19 अभ्यर्थियों का मैरिट के आधार पर चयन किया गया। इनमें आठ महिला अभ्यर्थी भी शामिल हैं। चयनित अभ्यर्थियों को आगामी 16 से 30 अप्रैल तक चिकित्सा प्रमाण पत्र, शपथपत्र और विभाग द्वारा जारी पत्र के साथ वन परिक्षेत्र अधिकारी के कार्यालय में रिपोर्ट करना होगा। यदि कोई अभ्यर्थी इस अवधि में जॉइन नहीं कर सका, तो अगले योग्य अभ्यर्थी को नियुक्ति प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि चयनित अभ्यर्थियों में मोनिका देवी (नूरपुर), नेहा देवी (नगरोटा), रोहित कुमार (जाच्छ), अनुराग (बिंद्राबन), दिनेश पठानिया (खैरियां), नरेंद्र सिंह (मिंझग्रा), संगम कौंडल (तलाडा), तमन्ना (औंद), दीक्षा देवी (डन्नी), प्रतिभा (गुरचाल) का चयन हुआ है। इसके अलावा रोहित कुमार, दीक्षा जरियाल (बरियारा), गौरव सिंह (छोटी धार), वंदना देवी (जौंटा), आदित्या मन्हास (टटल), केशव (थोड़ा), अखिल मन्हास (मैरा), वंश कुमार (खन्नी), अल्पा देवी (हड़ल) से वन मित्र भर्ती में चुने गए हैं। इन्हें इस संदर्भ में पत्र जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीड़ रेंज में 9 नए वन मित्रों को नियुक्ति पत्र
बैजनाथ (कांगड़ा) वन मंडल पालमपुर के अंतर्गत बीड़ रेंज में नौ नए वन मित्रों को नियुक्ति पत्र जारी किए गए। इन नियुक्तियों का मुख्य उद्देश्य जंगलों में अवैध कटान, आगजनी, वन संपदा की सुरक्षा और वन जीवन के संरक्षण को बढ़ावा देना है। रेंज ऑफिसर अंजना सिंह ने बताया कि नियुक्ति के बाद इन वन मित्रों को आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

नगरोटा सूरियां में 12 वन मित्रों को नियुक्ति पत्र
बरियाल (कांगड़ा)। नगरोटा सूरियां परिक्षेत्र में 12 नए वन मित्रों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। इन वन मित्रों को 16 से 30 अप्रैल के बीच अपनी ड्यूटी ज्वाइन करनी होगी। वन परिक्षेत्र अधिकारी सुरेंद्र सैनी ने ज्वाइनिंग के बाद इन सभी वन मित्रों को प्रशिक्षण शिविर मे सभी जानकारियां दी जाएंगी।

डरोह रेंज में 12 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र
डरोह (कांगड़ा)। वन विभाग की डरोह रेंज में 12 नए वन मित्रों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए, जिनमें 5 महिलाएं और 7 पुरुष शामिल हैं। इन चयनित वन मित्रों को 16 से 30 अप्रैल के बीच जॉइन करना होगा। चयनित वन मित्रों को वन बीटों में उनकी जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी और उन्हें प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर विनोद कुमार ने बताया कि फॉरेस्ट रेंज डरोह के अंतर्गत उपमंडल धीरा के तहत मीनाक्षी का वन बीट बलोटा, क्षितिज राणा का डूहक, नवीन शर्मा का मूंडी, नेहा का सनहूं, सुमित राणा का नौरा, ईशिका का काहन फट्ट, अल्पना का धीरा, विनायक कपूर का डरोह वन बीट के लिए चयन किया गया है। पालमपुर उपमंडल की फॉरेस्ट रेंज डरोह के तहत वन बीट टिक्कर के लिए अनमोल, खैरा के लिए राजीव कुमार और भवारना वन बीट के लिए सविता को नियुक्त पत्र दिया है। वहीं, जयसिंहपुर की वन बीट द्रमन के लिए प्रिंस पटियाल का चयन हुआ है। इन सभी चयनित वन रक्षकों को उनकी वन बीट के फॉरेस्ट गार्ड के साथ अटैच किया जाएगा।

जवाली में 11 वन मित्रों को नियुक्ति पत्र
रैहन (कांगड़ा) वन परिक्षेत्र जवाली के तहत 11 नए वन मित्रों को नियुक्ति पत्र जारी किए गए हैं। इन वन मित्रों को प्रशिक्षण के बाद अपने-अपने वन बीटों में ड्यूटी पर तैनात किया जाएगा। दो वन मित्र किसी कारणवश नियुक्ति पत्र प्राप्त नहीं कर पाए थे, जिन्हें जल्द ही पत्र जारी किया जाएगा। वन परिक्षेत्र अधिकारी आशीष कुमार ने बताया कि नवनियुक्त वन मित्रों में चार खंड जवाली, चार फतेहपुर और पांच वन मित्र खंड रैहन में सेवाएं देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed