फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Apply online for fair price shop by 22

Kangra News: उचित मूल्य की दुकान के लिए 22 तक करें ऑनलाइन आवेदन

Tue, 07 Jan 2025 12:25 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Apply online for fair price shop by 22
धर्मशाला। जिला कांगड़ा के विकास खंड पंचरुखी की ग्राम पंचायत सुंगल वार्ड नंबर 3 में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत उचित मूल्य की दुकान आवंटित की जानी है। इसके लिए खाद्य आपूर्ति विभाग ने 22 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन जमा करने की तिथि निर्धारित की है। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले जिला नियंत्रक पुरुषोत्तम सिंह ने बताया कि आवेदन-पत्र निर्धारित प्रपत्र पर वांछित दस्तावेजों सहित वेबसाइट पर 22 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

इसके बाद भेजे गए आवेदन-पत्र मान्य नहीं होंगे। इच्छुक व्यक्ति के अआवेदन-पत्र केवल ऑनलाइन माध्यम से ही प्राप्त किए जाएंगे तथा कोई भी आवेदन ऑफलाइन या हस्तचालित व कार्यालय में प्राप्त नहीं किए जाएंगे। आवेदन करते समय मांगे गए दस्तावेजों की स्वयं सत्यापित प्रतियां ही अपलोड करें। अधिक जानकारी के लिए विभाग के दूरभाष नंबर पर सभी कार्य दिवस के दौरान संपर्क कर सकते हैं। आवेदन के साथ सहकारी सभा, महिला मंडल, स्वयं सहायता समूह इत्यादि का पंजीकरण प्रमाण पत्र एवं वित्तीय प्रबंध प्रमाण, शिक्षित बेरोजगार प्रमाण पत्र, दसवीं का प्रमाण पत्र, उच्च शिक्षा का प्रमाण पत्र (यदि कोई हो), बीपीएल, एससी, ओबीसी, एसटी का प्रमाण पत्र (यदि कोई हो)। जिस वार्ड में दुकान खेली जानी है उसी वार्ड के निवासी होने का प्रमाण पत्र (यदि कोई हो) अवश्य लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed