{"_id":"6ac4030f4ad5c06cc50d76cf","slug":"apply-for-scholarship-by-october-31-sdm-kangra-news-c-95-1-kng1023-259733-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रवृत्ति के लिए 31 अक्तूबर तक करें आवेदन : एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रवृत्ति के लिए 31 अक्तूबर तक करें आवेदन : एसडीएम
Tue, 06 Oct 2026 01:35 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Tue, 06 Oct 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
बैजनाथ (कांगड़ा)। शिव मंदिर न्यास बैजनाथ की ओर से उपमंडल के जरूरतमंद और मेधावी विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा हासिल करने तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। पात्र अभ्यर्थियों से 31 अक्तूबर तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। छात्रवृत्ति का लाभ केवल बैजनाथ उपमंडल के स्थायी निवासियों को ही मिलेगा।
सहायक आयुक्त (मंदिर) एवं एसडीएम बैजनाथ संकल्प गौतम ने बताया कि मंदिर न्यास का प्रयास है कि आर्थिक तंगी के कारण क्षेत्र की कोई भी प्रतिभा आगे बढ़ने से वंचित न रहे। विद्यार्थियों का चयन स्क्रीनिंग टेस्ट और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। चयनित विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति की राशि सीधे आरटीजीएस के जरिए बैंक खातों में भेजी जाएगी।
-- -- -- -- -- -- --
पात्रता, सीटें और नियम और शर्तें
छात्रवृत्ति राशि: उच्च शिक्षा के लिए 2,000 रुपये प्रतिमाह और प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग के लिए अधिकतम 4,000 रुपये प्रतिमाह।
कुल सीटें (45 मेधावी छात्र): स्नातक स्तर तक की शिक्षा के लिए 20, स्नातकोत्तर (पीजी) के लिए 10 और प्रतियोगी परीक्षा/कोचिंग के लिए 15 सीटें।
न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता: उच्च शिक्षा के लिए पिछली कक्षा में न्यूनतम 65 प्रतिशत और स्नातक स्तर व प्रतियोगी परीक्षा कोचिंग के लिए कम से कम 60 प्रतिशत अंक अनिवार्य।
विज्ञापन
आय सीमा: आवेदक के परिवार की कुल वार्षिक आय 5 लाख रुपये से अधिक न हो (सक्षम प्राधिकारी से जारी आय प्रमाण पत्र अनिवार्य)।
आवश्यक दस्तावेज: पिछली कक्षा की अंकतालिका, हिमाचली बोनाफाइड, आय व चरित्र प्रमाण पत्र तथा बैंक पासबुक के पहले पृष्ठ की सत्यापित प्रति।