फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   APMC should give 50% of its earnings to the temple: Sharma

कमाई का 50 फीसदी हिस्सा मंदिर काे दे एपीएमसी : शर्मा

Sat, 01 Nov 2025 01:39 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
APMC should give 50% of its earnings to the temple: Sharma
कांगड़ा। गुप्त गंगा सब्जी मंडी स्थित मंदिर ट्रस्ट की जगह को लेकर विवाद गहरा गया है। वीरभद्र शिवालय महादेव मंदिर ट्रस्ट ने एपीएमसी काे कांगड़ा सब्जी मंडी की आमदनी का 50 प्रतिशत हिस्सा मंदिर ट्रस्ट में देने के लिए कहा है। मंदिर ट्रस्ट का आराेप है कि सब्जी मंडी कराेड़ रुपये की आमदनी कर रही है, परंतु जिस भूमि पर एपीएमसी मुनाफा कमा रहा है, वह भूमि वीरभद्र शिवालय महादेव मंदिर ट्रस्ट की है न ही एपीएमसी की। यह बात वीरभद्र शिवालय महादेव मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा ने पत्रकार वार्ता में कही।
विज्ञापन


उन्हाेंने आरोप लगाया कि एपीएमसी की ओर से लंबे समय से वीरभद्र शिवालय महादेव को जगह नहीं दी जा रही है और न ही कोई किराया दिया जा रहा है। एपीएमसी की ओर से कई वर्षों से आश्वासन दिया जा रहा है कि जगह खाली कर दी जाएगी, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उन्हाेंने कहा कि अगर एपीएमसी की ओर से वीरभद्र शिवालय महादेव को जगह नहीं दी जाती है तो एपीएमसी जो कमाई कर रही है, उसका 50 प्रतिशत मंदिर को दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed