फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Anshul and Harshita were the winners in the chess tournament

Kangra News: चेस टूर्नामेंट में अंशुल और हर्षिता रहे विजेता

Tue, 17 Jun 2025 01:18 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 17 Jun 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Anshul and Harshita were the winners in the chess tournament
कथोग में शतरंज प्रतियोगिता में दाव लगाते हुए ​खिलाड़ी। स्रोत: क्लब
ज्वालामुखी(कांगड़ा)। ज्वाला चेस क्लब की ओर से एकदिवसीय तृतीय समर रैपिड चेस टूर्नामेंट का आयोजन फार्मेसी संस्थान कथोग में हुआ। ओपन प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग हमीरपुर के अंशुल ठाकुर ने प्रथम, सेक्रेड हार्ट स्कूल के आयुष ठाकुर ने द्वितीय, हिम एकेडमी हमीरपुर के रघुवंश शर्मा ने तृतीय स्थान हासिल किया। महिला वर्ग में एम एकेडमी जयसिंहपुर की हर्षिता ठाकुर ने प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घराना की साक्षी राणा ने द्वितीय और राजकीय डिग्री कॉलेज सुजानपुर की पायल ठाकुर ने तृतीय स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में 101 प्रतिभागियों ने भाग लिया। चैस टूर्नामेंट का शुभारंभ फार्मेसी संस्थान के प्रिंसिपल डॉ. एमएस आशावत ने किया। टूर्नामेंट के समापन पर मैनेजिंग डायरेक्टर डॉक्टर रन सिंह ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की और विजेताओं को इनाम और ज्वाला चैस क्लब की टी-शर्ट बांटी।
विज्ञापन


प्रिंसिपल डॉ. एमएस आशावत ने बताया कि अंडर-14 ओपन में कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल पालमपुर के आदविक शर्मा ने प्रथम, सौंपिंस स्कूल चंडीगढ़ के सर्वेश राणा ने द्वितीय और डीएवी मनई के अर्णव ठाकुर ने तृतीय स्थान हासिल किया। अंडर-14 गर्ल्स में पैराडाइज स्कूल सुंदरनगर की मायरा ने प्रथम, डीएवी हमीरपुर की आराध्य शर्मा ने द्वितीय, डीएवी हमीरपुर की आर्निका ठाकुर ने तृतीय स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में लॉरेट ग्लोबल स्कूल कथोग की सिया धीमान और शिवालिक इंटरनेशनल स्कूल ज्वालामुखी के अमय ठाकुर को यंगेस्ट प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब मिला। सरकारी स्कूल की श्रेणी में गर्ल्स स्कूल की कल्याणी सूद, राजकीय उच्च विद्यालय बोहन भाटी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल ज्वालामुखी की दिव्या सोनी का प्रदर्शन भी सराहनीय रहा। इस मौके पर ज्वाला चैस क्लब के प्रधान मोहिंद्र धीमान, वरिष्ठ उप प्रधान धर्म चंद जगोत्रा, सचिव बंदना धीमान, सह सचिव अंजना कुमारी, विकास धीमान और दविंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed