{"_id":"69b45c2136a55b64e60ede99","slug":"another-theft-in-gandad-panchayat-cash-jewellery-and-necklaces-of-currency-notes-stolen-from-house-kangra-news-c-95-1-ssml1008-224238-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: गंदड़ पंचायत एक और चोरी, घर से नकदी, गहने और नोटों के हार उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: गंदड़ पंचायत एक और चोरी, घर से नकदी, गहने और नोटों के हार उड़ाए
Sat, 14 Mar 2026 12:19 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sat, 14 Mar 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
गंदड़ में कमरे में बिखरा पड़ा सामान। स्रोत: जागरूक पाठक
लंबागांव (कांगड़ा)। आलमपुर उपतहसील के अंतर्गत ग्राम पंचायत गंदड़ में चोरियों का सिलसिला नहीं थम रहा है। शुक्रवार शाम को एक बंद मकान में चोरी की घटना सामने आई है। परिवार चंडीगढ़ गया हुआ था। इस बीच शातिरों ने नकदी और गहनों के साथ नोटों के हार उड़ा लिए।
घर के मालिक प्रदीप मिश्रा ने बताया कि वह अपनी पत्नी और बेटी के साथ चंडीगढ़ से घर लौटे तो बरामदे में सामान रखने के बाद घर में अलमारियां, अटैची और बैड बॉक्स खुले पड़े पाए। जांच में पता चला कि चोरों ने ड्राइंग रूम की खिड़की की लोहे की ग्रिल हटा कर घर में प्रवेश किया और नकदी, गहने और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया।
मकान करीब एक महीने से बंद था। प्रदीप मिश्रा की पत्नी ने बताया कि चोरी गए सामान में उनके बेटे की शादी के दौरान मिले शगुन के 20 हजार रुपये, दूल्हे को दिए गए 10 हजार रुपये के नोटों के हार, कपड़े और बच्चों के चांदी के कंगन शामिल हैं। घर के चार कमरों में से दो कमरे उनके बेटों के हैं, जो विदेश में रहते हैं।
विज्ञापन
चोरों ने वारदात के बाद खिड़की से बाहर निकलते समय शीशा और जाली को वापस लगा दिया, जिससे बाहर से किसी को शक न हो सके। स्थानीय लोगों के अनुसार हाल ही में चोरी की घटनाओं में चोर इसी तरीके का इस्तेमाल कर रहे हैं। क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के कारण लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। अभी तक मालिक की ओर से पुलिस में प्राथमिकी दर्ज नहीं करवाई गई है। हालांकि पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की है।
अब तक गंदड़ पंचायत में आए मामले
फरवरी में दुकान में चोरी, साथ ही एक घर से गहने उड़ाए।
5 मार्च को पंचायत में सुलेशना देवी के घर से सोने-चांदी के गहनों सहित नकदी पर हाथ साफ किया।
10 मार्च को पंचायत में दीप चंद के पुराने बंद पड़े मकान के ताले तोड़े, हालांकि वहां से कुछ नहीं चुराया।
11 मार्च को पंचायत के मरेरा गांव में कार सवार शातिर एक पालतू पिल्ले को उठाकर ले गए।