फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   annual function.

बच्चियों ने परियों बन मोह लिया मन

Tue, 02 Feb 2016 05:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लंज (कांगड़ा)।
ब्यूरो/अमर उजाला, लंज (कांगड़ा)। Updated Tue, 02 Feb 2016 05:17 PM IST
विज्ञापन
annual function.

लंज क्षेत्र के साथ लगती पंचायत भरूह पलाहड़ की राजकीय प्राथमिक पाठशाला पटियालकर में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया।

विज्ञापन


समारोह में बतौर मुख्यातिथि नव नियुक्त जिला परिषद सदस्य संजय कुमार ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। पंचायत प्रधान नरेश कुमार ने बताया कि यह पहला मौका है जब प्राइमरी स्कूल में इस तरह के समारोह का आयोजन किया जा रहा है। नए सत्र से इस स्कूल को अंग्रेजी मीडियम किया जा रहा है।
विज्ञापन


सभी लोग अपने बच्चों को इस स्कूल में दाखिल करवाएं। मुख्य अध्यापिका कंचन बाला और मुख्य अतिथि संजय कुमार ने सरस्वती माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर समारोह का आगाज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल के छोटे-2 बच्चों निहारिका और सहेलियों ने सुस्वागतम गीत गाकर मुख्य अतिथि का सत्कार किया। स्कूल की पहली कक्षा की बच्चियों ने परियों की रानी पर कार्यक्रम पेश कर लोगों का मन मोह लिया।

इसके बाद तनु, अनुष्का ने राधा तेरी चुनरी गाने पर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। मैया यशोदा यह तेरा कन्हैया गाने पर अतिथि व सहेलियों ने खूब समा बांधा, रोहडू जाणा मेरी आमिए पर अभिनव और दोस्तों ने लोगों का खूब मनोरंजन किया।


कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सतपाल डोगरा ने 1100 रुपये, जिला संजय कुमार ने 2100 रुपये, पंचायत प्रधान नरेश कुमार वे 2100 रुपये और बलदेव वर्धन ने 1100 रुपये दिए।

इस अवसर पर मनेई के प्रधान कृपाल सिंह, स्थानीय पंचायत के उपप्रधान रक्षपाल सिंह, पूर्व सेंटर हेड टीचर सतपाल डोगरा, बीडीसी मेंबर संतोष कुमारी व स्कूल का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed