फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Ankit becomes president of Technical Employees Association

Kangra News: अंकित बने तकनीकी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष

Sun, 05 Jan 2025 05:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 05 Jan 2025 05:52 AM IST
विज्ञापन
Ankit becomes president of Technical Employees Association
राज्य विद्युत बोर्ड की तकनीकी कर्मचारी संघ इकाई का चुनाव संपन्न
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नूरपुर (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड तकनीकी कर्मचारी संघ इकाई का चुनाव शनिवार को 33/11 केवी सब स्टेशन सदवां (नूरपुर) में सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। इसमें भारतीय मजदूर संघ जिला कांगड़ा के अध्यक्ष पुरुषोत्तम शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
चुनाव में सर्वसम्मति से अंकित मनकोटिया को इकाई अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा अश्विनी कुमार और रजत को उपाध्यक्ष, अश्विनी कुमार को सचिव, अनिल को वित्त सचिव, कृष्ण कुमार को मुख्य सलाहकार नामित किया गया। कार्यकारिणी के विस्तार के लिए उपरोक्त पदाधिकारियों को अधिकृत किया गया है।
विज्ञापन

भामसं के जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम शर्मा ने प्रदेश सरकार और बोर्ड प्रबंधन से प्रदेश सरकार के कर्मचारियों की तर्ज पर बिजली बोर्ड के कर्मचारियों की भी पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग उठाई, ताकि बीते दो वर्ष से ओपीएस की बहाली से वंचित रहे हजारों कर्मचारियों को इसका लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही उन्होंने बिजली बोर्ड से निकाले गए आउटसोर्स ड्राइवरों की सेवाओं को भी बहाल करने की मांग की। इस अवसर पर तकनीकी कर्मचारी संघ जिला कांगड़ा के सचिव अर्चित शर्मा, तकनीकी कर्मचारी संघ के सक्रिय सदस्य रंजीत शर्मा, राकेश शर्मा, करण गुलेरिया, जोगिंद्र सिंह के अलावा फील्ड एवं तकनीकी कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed