फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Anju is driving a bus on the National Highway, dreams of driving a Volvo.

Kangra News: नेशनल हाईवे पर बस दौड़ा रही अंजू, वोल्वो चलाने का सपना

Thu, 06 Feb 2025 09:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 06 Feb 2025 09:29 PM IST
विज्ञापन
Anju is driving a bus on the National Highway, dreams of driving a Volvo.
भरमौर की बेटी एचआरटीसी की जसूर कार्यशाला में ले रहीं प्रशिक्षण
विज्ञापन

गंगथ (कांगड़ा)। आजकल देश की बेटियां हर क्षेत्र में अपनी कड़ी मेहनत और साहस के साथ पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही हैं। ऐसी ही एक बेटी है, जो एक ऐसे क्षेत्र में अपने कदम रख रही है, जहां महिलाओं की संख्या लगभग शून्य के बराबर है। वो है बस चालक का पेशा। भरमौर से संबंध रखने वाली अंजू देवी, जो वर्तमान में गंगथ कस्बे में रह रही हैं, ने हाल ही में जसूर एचआरटीसी की मंडलीय कार्यशाला में बस चालक का प्रशिक्षण ले रही हैं।

अंजू के माता-पिता फास्ट फूड का व्यवसाय करते हैं, लेकिन अंजू का सपना हमेशा से बस चलाने का रहा है। वीरवार को उन्होंने प्रशिक्षण के दौरान नेशनल हाईवे पर बस चलाई और यह साबित किया कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पिछड़ी नहीं हैं। अंजू ने बताया कि वह फिलहाल एक साधारण बस चला रही हैं, लेकिन उनका सपना वोल्वो बस चलाने का है। कार्यशाला के तकनीकी अधिकारी अक्षय धीमान ने अंजू की कड़ी मेहनत और आत्मविश्वास की सराहना करते हुए कहा कि अंजू ने बस चालक का प्रशिक्षण लेकर यह दिखा दिया कि लड़कियां किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं हैं। महिलाएं हर तरह के क्षेत्र में सफलता हासिल कर सकती हैं और अपना भविष्य खुद बना सकती हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed