फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   animals destroyed Vegetables

इच्छी गांव में बेसहारा पशुओं ने उजाड़ा गोभी का खेत

Fri, 20 Nov 2020 10:50 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2020 10:50 PM IST
विज्ञापन
animals destroyed Vegetables
गगल में आवारा पशुओं ने किया गोभी की फसल को नुकसान। - फोटो : Kangra
गगल (कांगड़ा)। जिला कांगड़ा में हरी सब्जियों का गढ़ माने जाने वाले इच्छी गांव में लावारिस पशुओं ने आतंक मचा रखा है। ये पशु हरी सब्जियों को बर्बाद कर किसानों को आर्थिक नुकसान पहुंचा रहे हैं। इच्छी गांव के सर्वजीत उर्फ निक्का सैनी ने बताया कि बीती रात इन पशुओं ने उनके 600 से अधिक फूलगोभी को तहस-नहस कर दिया। इससे उन्हें हजारों रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

साथ ही अब अन्य किसानों को भी चिंता सताने लग पड़ी है। गांवों में लावारिस पशुओं की भारी तादाद है, जो दिन-रात खेतों में घुसकर फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। किसान अपनी आजीविका के लिए खेतों में कड़ी मेहनत करते हैं, लेकिन क्षेत्र में सैकड़ों की संख्या में घूम रहे पशुओं के झुंड उनकी खेती बर्बाद कर रहे हैं। इससे किसानों की पूरी मेहनत पर पानी फिर गया है। इच्छी के रोहित, मोहित, कश्मीर लाल, अनिल सैनी, नीरज, मदनलाल, महिंद्र, गुरलाल, सोनू, संतोष अश्विनी, शक्ति, सर्वजीत उर्फ निक्का सैनी ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। साथ ही आग्रह किया है कि इन पशुओं के आतंक से निजात दिलाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed