फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Anger over not getting the SDM office to Rakkad

Kangra News: रक्कड़ को एसडीएम दफ्तर न मिलने पर रोष

Sun, 24 May 2026 06:01 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 06:01 AM IST
विज्ञापन
Anger over not getting the SDM office to Rakkad
अरविंद प्रभाकर
कहा-सरकार रक्कड़ को दोबारा दे सब डिवीजन का दर्जा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
रक्कड़ (कांगड़ा)। प्रदेश सरकार की ओर से हाल ही में हुई कैबिनेट की बैठक में परागपुर को सब डिवीजन का दर्जा दिए जाने के बाद रक्कड़ क्षेत्र के लोगों में भारी रोष देखने को मिल रहा है। स्थानीय जनता ने सरकार के इस फैसले पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि उन्हें परागपुर को सब डिवीजन बनाए जाने से कोई आपत्ति नहीं है लेकिन पूर्व की जयराम ठाकुर सरकार की ओर से रक्कड़ को दिए गए सब डिवीजन के दर्जे को मुख्यमंत्री सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार ने सत्ता में आते ही डिनोटिफाइड कर दिया। इससे क्षेत्र की जनता अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि रक्कड़ क्षेत्र लंबे समय से प्रशासनिक सुविधाओं की मांग करता आ रहा है। सब डिवीजन बनने से क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिलने वाली थी लेकिन सरकार की ओर से इसे रद्द करने से लोगों में निराशा और असंतोष है। लोगों ने चेतावनी देते हुए कहा कि रक्कड़ के अधिकारों के लिए यह लड़ाई आगे भी जारी रहेगी और जरूरत पड़ी तो आंदोलन को प्रदेश स्तर तक ले जाया जाएगा। लोगों ने सरकार से मांग की है कि रक्कड़ को दोबारा सब डिवीजन का दर्जा देकर क्षेत्रवासियों की भावनाओं का सम्मान किया जाए।
विज्ञापन


क्या कहते हैं लोग
पंचायत चुनाव के दौरान आचार संहिता के बीच परागपुर सब डिवीजन को लेकर जनता को गुमराह किया गया है। ऐसे मामलों में हाईकोर्ट की मंजूरी आवश्यक होती है लेकिन राजनीतिक लाभ के लिए हल्के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। कांग्रेस सरकार की इस कार्यप्रणाली का खामियाजा उसे आने वाले चुनाव में भुगतना पड़ सकता है। - बिक्रम सिंह ठाकुर, विधायक जसवां परागपुर
विज्ञापन
विज्ञापन


रक्कड़ में डिग्री कॉलेज, पुलिस थाना, सीएचसी, तहसील कल्याण विभाग कार्यालय सहित कई संस्थान कांग्रेस सरकारों के समय खोले गए। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जल्द रक्कड़ क्षेत्र को कई नई सौगात मिलेंगी। क्षेत्र की जनता भाजपा के झूठे झांसों में आने वाली नहीं है। -सुरेंद्र मनकोटिया, कर्मचारी कल्याण बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष

रक्कड़ में पूर्व सरकार की ओर से घोषित सब डिवीजन को वर्तमान सुक्खू सरकार की ओर से डिनोटिफाई किए जाने पर क्षेत्र की जनता में भारी रोष है। परागपुर को कैबिनेट में सब डिवीजन की मंजूरी मिलने पर बधाई लेकिन रक्कड़ के साथ हुए भेदभाव को लेकर अब हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया जाएगा। रक्कड़ की जनता अब चुप नहीं बैठेगी। -एडवोकेट अरविंद प्रभाकर, रक्कड़ संघर्ष समिति अध्यक्ष



रक्कड़ की जनता ने स्पष्ट किया है परागपुर को कैबिनेट में सब डिवीजन की मंजूरी मिलने का उन्हें कोई विरोध नहीं है लेकिन पूर्व में रक्कड़ को मिला सब डिवीजन डिनोटिफाई किए जाने के बाद उसे भी बहाल किया जाना चाहिए था। रक्कड़ की जनता अब अपने हक के लिए चुप नहीं बैठेगी और सरकार से न्याय की मांग करेगी। -सुरेंद्र जस्सल, रक्कड़ सघर्ष समिति के सदस्य

अरविंद प्रभाकर

अरविंद प्रभाकर

अरविंद प्रभाकर

अरविंद प्रभाकर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed