फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Anger over cancellation of permission for march past in Daadi

Kangra News: दाड़ी में मार्चपास्ट की अनुमति रद्द करने पर रोष

Sat, 24 Jan 2026 01:34 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jan 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Anger over cancellation of permission for march past in Daadi
धर्मशाला। हिमाचल की हॉट सीट धर्मशाला में एक बार फिर सियासत गरमा गई है। जिला प्रशासन ने दाड़ी में होने वाले गणतंत्र दिवस पर स्काउट के प्रस्तावित कार्यक्रम की अनुमति रद्द कर दी है। कार्यक्रम में धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा मुख्यातिथि थे। भाजपा ने इस पर कड़ी आपत्ति जताते हुए प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन के अफसरों को निशाने पर लिया है। इसके बारे में धर्मशाला शहरी मंडल के अध्यक्ष डाॅ. विशाल नैहरिया और ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष एडवोकेट भवनेश चौधरी ने बाकायदा बयान जारी किया है। दोनों मंडल अध्यक्षों ने कहा है कि गणतंत्र दिवस हर भारतीय के मान सम्मान की बात है, लेकिन कांग्रेस सरकार ने इसे भी राजनीति का अखाड़ा बना दिया है। भाजपा नेताओं ने कहा कि इस कार्यक्रम में आखिर मार्चपास्ट जैसी गतिविधियां ही तो होनी थीं। कांग्रेस ने दिखा दिया है कि उसके मन में गणतंत्र दिवस जैसे गरिमामय समारोहों की कोई इज्जत नहीं है। कांग्रेस ने अपने तीन साल के कार्यकाल में धर्मशाला हलके को कई साल पीछे धकेल दिया है। सेंट्रल यूनिवर्सिटी के नाम पर कांग्रेस ने जनता से धोखा किया है। अन्य कई प्रोजेक्ट स्थानीय नेताओं की नाकामी से ठप हैं। जनता कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि जिलाधीश अधिकारी के रूप में काम करने के बजाय कांग्रेस के जिला अध्यक्ष के रूप में काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को जनता के लिए काम करना चाहिए, क्योंकि जनता सर्वोपरि है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed