फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Anger grew due to water crisis and death of a youth, people took to the streets

Kangra News: जल संकट और युवक की मौत से बढ़ा आक्रोश, सड़क पर उतरे लोग

Sun, 07 Sep 2025 08:15 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 07 Sep 2025 08:15 AM IST
विज्ञापन
Anger grew due to water crisis and death of a youth, people took to the streets
नूरपुर में पेयजल की किल्लत और नौजवान की मौत के रोष स्वरूप रैली निकालते हुए लोग। संवाद
नूरपुर (कांगड़ा)। बीते दो सप्ताह से शहर में चल रहे जल संकट ने शनिवार को शहरवासियों का सब्र जवाब दे दिया। पानी की किल्लत के चलते 24 वर्षीय अर्जुन महाजन की हाल ही में करंट लगने से मौत हो गई। इससे आक्रोशित लोगों ने शनिवार को न्याजपुर से चौगान स्थित जल शक्ति विभाग के मंडल कार्यालय तक आक्रोश रैली निकालकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इस रैली की अगुवाई पूर्व वन मंत्री एवं प्रदेश भाजपा प्रवक्ता राकेश पठानिया ने की। प्रदर्शनकारी ‘अर्जुन महाजन अमर रहे’ और ‘जल शक्ति विभाग नालायक’ जैसे नारे लगाते हुए विभाग की लचर कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते रहे। अर्जुन की मौत से शहर में गुस्सा और बढ़ गया, क्योंकि मृतक की हाल ही में शादी हुई थी और उसके परिवार ने कभी पानी की कमी का सामना न करने की उम्मीद लगाई थी।
विज्ञापन

डीएसपी विशाल वर्मा और एसएचओ सुरेंद्र धीमान के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात रहा, ताकि प्रदर्शन नियंत्रित रहे। पूर्व मंत्री राकेश पठानिया ने कहा कि नूरपुर के विभिन्न वार्डों में पिछले 15 दिनों से पानी की किल्लत से जनता परेशान है। लोग निजी खर्च पर टैंकर मंगवाकर प्यास बुझाने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की लापरवाही से शहर के कई विकास कार्य अधर में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के नगर परिषद अध्यक्ष अशोक शर्मा, व्यापार मंडल अध्यक्ष अश्वनी सूरी, भाजपा प्रवक्ता सभ्य लोहटिया सहित अन्य लोग और आम नागरिक प्रदर्शन में शामिल रहे। उधर, जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता आनंद बलौरिया ने प्रदर्शनकारियों को भरोसा दिलाया कि अधिकांश क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति बहाल कर दी गई है और शेष इलाकों में भी जलापूर्ति जल्द शुरू कर दी जाएगी।

नूरपुर से हो रहा सौतेला व्यवहार : राकेश पठानिया
राकेश पठानिया ने कहा कि कांग्रेस सरकार नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के साथ लगातार सौतेला व्यवहार कर रही है। उन्होंने चेताया कि नूरपुर के साथ भेदभाव और उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि इंडोर स्टेडियम, मातृ शिशु अस्पताल और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के निर्माण कार्य लटक गए हैं, और विशेषज्ञ चिकित्सकों के तबादले से स्वास्थ्य सेवाओं पर असर पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed