फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Anger among village servants over non-payment of salary for three months

Kangra News: ग्रामसेवकों में तीन माह से वेतन न मिलने पर रोष

Sun, 07 Jun 2026 06:45 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 06:45 AM IST
विज्ञापन
Anger among village servants over non-payment of salary for three months
अनदेखी पर दी कार्यों का बहिष्कार करने की चेतावनी
विज्ञापन

देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। विकास खंड परागपुर के ग्राम रोजगार सेवकों ने तीन माह से वेतन न मिलने पर नाराजगी जताते हुए बीडीओ के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया। ग्राम रोजगार सेवक संघ के जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा की अध्यक्षता में सौंपे गए ज्ञापन में लंबित वेतन का शीघ्र भुगतान करने और कर्मचारियों की समस्याओं का स्थायी समाधान निकालने की मांग की गई।

संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि पिछले तीन माह से वेतन न मिलने के कारण रोजगार सेवकों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। घर का खर्च चलाने, बच्चों की फीस जमा करने और पंचायतों में ड्यूटी के लिए आने-जाने तक में परेशानी हो रही है। वेतन न मिलने के बावजूद ई-केवाईसी, जियो टैगिंग और अन्य कार्यों को लेकर लगातार दबाव बनाया जा रहा है, जिससे कर्मचारी मानसिक तनाव झेल रहे हैं। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि 10 जून तक लंबित वेतन जारी नहीं किया गया तो 16 जून से सभी पंचायतों में मस्टररोल निकालने सहित अन्य सरकारी कार्यों का बहिष्कार किया जाएगा। संघ ने कहा कि इससे विकास कार्य प्रभावित होने की स्थिति में इसकी जिम्मेदारी ग्रामीण विकास विभाग की होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed