{"_id":"60b91bae8ebc3e201b7abcc0","slug":"ambulance-help-room-will-facilitate-patients-24-hours-kangra-news-sml3723711114","type":"story","status":"publish","title_hn":"टांडा मेडिकल कालेज में स्थापित होगा एंबुलेंस सहायता कक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टांडा मेडिकल कालेज में स्थापित होगा एंबुलेंस सहायता कक्ष
विज्ञापन
धर्मशाला। डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा में मरीजों के लिए एंबुलेंस का प्रबंध करना अब तीमारदारों के लिए आसान हो जाएगा।
उन्हें एंबुलेंस के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। टांडा में एंबुलेंस सहायता कक्ष स्थापित किया जाएगा, जो 24 घंटे रोगियों की सुविधा के लिए खुला रहेगा।
एसडीएम नगरोटा शशिपाल की अध्यक्षता में एंबुलेंस सेवा उपलब्ध करवा रही स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ आवश्यक बैठक आयोजित की गई, जिसमें रोगियों को एंबुलेंस की सुचारु सेवा उपलब्ध करवाने पर विस्तार से चर्चा की गई।
एंबुलेंस सहायता कक्ष का संचालन भी स्वयंसेवी संस्था द्वारा ही संचालित किया जाएगा, जिसमें उपलब्ध एंबुलेंस का रोस्टर भी तैयार किया जाएगा। इसके साथ ही जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित न्यूनतम किराये के हिसाब से शुल्क भी लेने के निर्देश दिए गए हैं। एंबुलेंस चालकों के लिए ड्रेस कोड तथा नेम प्लेट भी लगाना जरूरी होगा।
एसडीएम ने कहा कि कोविड के दौरान स्वयंसेवी संस्थाओं की एंबुलेंस सेवा द्वारा रोगियों को बेहतर सुविधा प्रदान की गई है तथा स्वयंसेवी संस्थाओं ने भविष्य में भी टांडा में एंबुलेंस सुविधा निरंतर जारी रखने का भरोसा दिलाया है। उन्होंने कहा कि नगरोटा के बड़ोह में भी एंबुलेंस सेवा उपलब्ध करवा दी गई है। इस अवसर पर पैराडाइज वर्ल्ड ऑफ सोल्यूशन की ओर से राजेंद्र पाल ने एसडीएम के माध्यम से एंबुलेंस चालकों को फेस शील्ड, फेस मास्क, एन-95 मास्क, फेस मास्क सर्जिकल, ग्लव्स, हेयर कैप, सैनिटाइजर, आवश्यक दवाइयां भी वितरित की गईं। इसके साथ ही मस्सल के राजेश ने एसडीएम के माध्यम से अन्नपूर्णा वेलफेयर सोसायटी को कोविड संक्रमितों के भोजन के लिए 15 लीटर सरसों का तेल, 60 किलो चावल, दस किलो चीनी, 5 लीटर दूध, 12 किलो दालें, दो किलो डालडा घी और मसाले व फल भी प्रदान किए।