{"_id":"60a6a1c58ebc3e6acb012cdc","slug":"ambulance-facility-for-khundiyan-and-baroh-kangra-news-sml3709657146","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड से निपटने को खुंडियां-बड़ोह को मिली एंबुलेंस सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड से निपटने को खुंडियां-बड़ोह को मिली एंबुलेंस सुविधा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला। कांगड़ा जिला के नगरोटा बगवां के बड़ोह और ज्वालाजी उपमंडल के खुंडियां के लिए कोविड-19 के रोगियों के लिए अतिरिक्त एंबुलेंस सेवा वीरवार से उपलब्ध करवा दी गई है।
उपायुक्त राकेश प्रजापति ने कहा कि नगरोटा के विधायक अरुण कुमार तथा ज्वालाजी के विधायक एवं योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष रमेश ध्वाला ने मुख्यमंत्री के समक्ष धर्मशाला में कोविड समीक्षा बैठक में बड़ोह तथा खुंडियां के लिए एंबुलेंस सुविधा आरंभ करने का आग्रह किया था, जिस पर वीरवार से ही दोनों की क्षेत्रों के लिए एंबुलेंस सुविधा उपलब्ध करवा दी गई है। डीसी ने कहा कि सभी एसडीएम को पहले ही कोविड-19 के अतिरिक्त वाहन उपयोग में लाने के लिए आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जा चुकी है।
उन्होंने कहा कि कोविड संक्रमितों की उचित देखभाल तथा उपचार सुनिश्चित करने के लिए भी कांगड़ा जिला प्रशासन की ओर से सार्थक कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि संजीवनी आइसोलेशन किट्स भी कोरोना संक्रमितों को घर-द्वार पर दी जा रही है। इसमें ऑक्सीमीटर, थर्मामीटर तथा आवश्यक दवाइयां दी जा रही हैं। डीसी ने कहा कि अब पंचायत स्तर पर भी कोरोना संक्रमितों की मॉनीटरिंग सुनिश्चित करने के लिए कमेटियां गठित की जाएंगी।