{"_id":"66bbd4de582d45faf807ecc4","slug":"always-think-big-to-move-ahead-you-will-get-success-asp-kangra-news-c-95-1-ssml1021-143231-2024-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगे बढ़ने के लिए हमेशा बड़ी सोच रखें, मिलेगी कामयाबी : एएसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगे बढ़ने के लिए हमेशा बड़ी सोच रखें, मिलेगी कामयाबी : एएसपी
विज्ञापन
धर्मशाला। जीवन में अगर आगे बढ़ना है तो हमेशा ही सोच बड़ी रखनी चाहिए। आदमी तभी कामयाब बन सकता है, जब उसकी संगत अच्छी हो और उनमें कुछ कर गुजरने की हिम्मत हो। यह बात अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांगड़ा बीर बहादुर ने अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बगली में आयोजित पुलिस की पाठशाला के दौरान कही। इस दौरान उन्होंने कहा कि कुछ करने की जिद्द और विपरीत परिस्थितियों में भी आगे बढ़ने की ललक ही कामयाब बनाती है। एएसपी ने कहा कि किसी भी काम को करने में आनाकानी करने वाले ही बहाने बनाते हैं, जबकि जिस व्यक्ति ने कामयाब होना होता है वह अपनी असफलताओं से भी बहुत कुछ सीखता है।
वहीं, इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि कानून का सम्मान अवश्य करें। जनता की सुविधा के लिए देश में जो कानून बने हैं, उनका पालन भी अवश्य करें। जो लोग कानून का पालन नहीं करते वे अपराधी बनते हैं। इसके साथ ही उन्होंने छात्रों को स्मार्टफोन, सोशल मीडिया के सही प्रयोग के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अनुशासन में रहकर जुनून के साथ लक्ष्य निर्धारित करें। धैर्य के साथ परिश्रम का सिलसिला जारी रखें। इससे उन्हें निश्चित ही सफलता मिलेगी। किसी के कहने पर कभी कोई निर्णय नहीं लेना चाहिए। हमेशा अपनी सुनें और सोच-समझकर निर्णय लें। उन्होंने कहा कि आज के युवा थोड़ी सी परेशानी भी सहन नहीं कर पा रहे हैं। आजकल के बच्चों के लिए आत्महत्या एक फैशन बन चुका है। बच्चे छोटी-छोटी बातों पर ऐसे कदम उठा रहे हैं, जिससे उनके माता-पिता को जिंदगी भर के लिए जख्म मिल रहे हैं। इस कार्यक्रम के दौरान स्कूल के अध्यापक विनोद कुमार ने बेहतर तरीके से मंच का संचालन किया।
संकट में लें हेल्पलाइन नंबर की मदद
पुलिस की पाठशाला के दौरान एएसपी बीर बहादुर ने विद्यार्थियों को आवश्यक हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आपात स्थिति में डॉयल 112 की मदद ले सकते हैं। महिलाओं से संबंधित शिकायत के लिए 1090, साइबर से संबंधित शिकायत के लिए 1930, पारिवारिक विवाद होने पर 181, बच्चों से संबंधित जानकारी देने के लिए 1098 पर संपर्क कर सकते हैं। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076 पर कॉल कर कोई भी व्यक्ति शिकायत दर्ज करा सकता है। सामान के गुम होने पर थाने जाने की जरूरत नहीं है। पुलिस विभाग की वेबसाइट पर जाकर ही ई-एफआईआर दर्ज करवाई जा सकती है।
विज्ञापन
सराहनीय प्रयास : प्रोमिला शर्मा
स्कूल की प्रधानाचार्य प्रोमिला शर्मा ने कहा कि अमर उजाला द्वारा आयोजित इस पुलिस की पाठशाला का कार्यक्रम बहुत ही सराहनीय है। इससे बच्चे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होंगे। इस कॉलेज में आज हुए इस आयोजन के लिए हम अमर उजाला को बहुत-बहुत बधाई देते हैं। अमर उजाला की बदौलत आज स्कूल के छात्रों को घरद्वार पर बहुत ही महत्वपूर्ण जानकारी मिली है।