{"_id":"683609f1d87cd5484b0a2134","slug":"alto-rider-arrested-with-1140-grams-of-heroin-in-majra-kangra-news-c-95-1-kng1004-178806-2025-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: माजरा में ऑल्टो सवार 11.40 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: माजरा में ऑल्टो सवार 11.40 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार
Wed, 28 May 2025 12:23 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Wed, 28 May 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
डमटाल (कांगड़ा)। पुलिस जिला नूरपुर के अंतर्गत पुलिस चौकी ढांगू की टीम ने माजरा क्षेत्र में हरियाणा नंबर की एक ऑल्टो कार से 11.40 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की है। आरोपी की पहचान राजिंद्र कुमार उर्फ जबरी, निवासी माजरा छन्नी, तहसील इंदौरा के रूप में हुई है। पुलिस ने माजरा गांव में नाका लगाया हुआ था, जहां शक के आधार पर एक कार को रोका गया।
तलाशी के दौरान कार सवार राजिंद्र के पास से चिट्टा बरामद किया। आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी पहले भी थाना इंदौरा के तहत 9.42 ग्राम चिट्टा के साथ पकड़ा जा चुका है और यह मामला अभी न्यायालय में विचाराधीन है।
उधर, एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने बताया कि आरोपी के खिलाफ डमटाल थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी यह नशा कहां से लाया था और किन लोगों को इसकी आपूर्ति करनी थी। पुलिस प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।