फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Along with development, preservation of art and culture is essential: Prof. Bansal

विकास के साथ कला, संस्कृति का संरक्षण जरूरी : प्रो. बंसल

Sat, 27 Sep 2025 05:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 27 Sep 2025 05:55 PM IST
सार

देहरा (कांगड़ा) में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय में ‘विकसित भारत’ विषय पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। कुलपति प्रो. बंसल ने 2040 तक भारत के विकसित राष्ट्र बनने के साथ सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम में छात्रों ने भी भाग लिया।

विज्ञापन
Along with development, preservation of art and culture is essential: Prof. Bansal
सीयू के देहरा परिसरम में विद्यार्थियों के चित्रों का अवोलकन करते कुलपति प्रो. एसपी बंसल। -स्रोत

विस्तार

देहरा (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एसपी बंसल ने कहा कि भारत का विकसित राष्ट्र बनने का सपना 2047 से पहले 2040 तक पूरा किया जा सकता है। देश तभी वास्तविक रूप से विकसित कहलाएगा, जब उसके विकास के साथ कला, संस्कृति और विरासत भी जीवित रहेंगी। इनका संरक्षण जरूरी है।
विज्ञापन

वह शुक्रवार को केंद्रीय विश्वविद्यालय के देहरा परिसर में राष्ट्रीय पहल ‘विकसित भारत’ विषय पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे। कुलपति ने छात्रों और युवाओं को अपनी जड़ों को न भूलकर आधुनिक बनने का मार्ग अपनाने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में छात्रों और युवाओं को एक मजबूत और आधुनिक भारत के निर्माण में उनकी भूमिका और अपनी संस्कृति और विरासत को संजोकर रखने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में कुलसचिव प्रो. नरेंद्र सांख्यान ने कहा कि किसी राष्ट्र की महानता सिर्फ ऊंची-ऊंची इमारतों और बड़ी अर्थव्यवस्था से नहीं होती, बल्कि कला और संस्कृति ही भारत की आत्मा हैं। प्रतियोगिता में डीएवी स्कूल के 250 से अधिक छात्र शामिल हुए और 75 मीटर लंबा कैनवास पर ‘विकास और विरासत’ विषय पर चित्र बनाए। इस अवसर पर प्रतियोगिता के विजेताओं को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रो. प्रदीप, प्रो. निरुपमा और विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed