{"_id":"67c4b0ee04de09e08a049743","slug":"along-with-blood-donation-make-eye-donation-also-a-mass-movement-mp-kangra-news-c-95-1-kng1004-167377-2025-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्तदान के साथ नेत्रदान को भी बनाएं जन आंदोलन : सांसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्तदान के साथ नेत्रदान को भी बनाएं जन आंदोलन : सांसद
Mon, 03 Mar 2025 01:04 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Mon, 03 Mar 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
नूरपुर में शहीद बजीर राम सिंह पठानिया स्मारक समिति द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदान करते
- फोटो : mathura
नूरपुर (कांगड़ा)। रक्तदान सबसे पवित्र दान है, जो किसी को नया जीवन देता है। रक्तदान के साथ नेत्रदान को भी जन आंदोलन बनाने की जरूरत है। यह बात सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने नूरपुर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में कही। रविवार को वजीर राम सिंह पठानिया स्मारक समिति ने अमर शहीद सरदार भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की याद में रक्तदान शिविर लगाया। इस दौरान सांसद ने कहा कि वजीर राम सिंह पठानिया स्मारक समिति को नेत्रदान करने के लिए भी आगे आना चाहिए।
संस्था यदि नेत्रदान अभियान शुरू करती है तो वह पहले ऐसे व्यक्ति होंगे, जो नेत्रदान करने के लिए अपना नाम पंजीकृत करवाएंगे। शिविर के शुभारंभ पर सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज के साथ विधायक रणवीर सिंह निक्का भी विशेष रूप में मौजूद रहे। इस मौके पर 74 यूनिट रक्त एकत्रित किया। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग के सेवानिवृत्त संयुक्त निदेशक डॉ. बीएम गुप्ता, नगर परिषद अध्यक्ष अशोक शर्मा, समिति के अध्यक्ष वीर सिंह ठाकुर और सचिव अनीश ठाकुर सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
12 प्रशिक्षुओं को दिए प्रमाणपत्र
शिविर के दौरान शहीद समिति की ओर से संचालित योग प्रशिक्षण संस्थान के 12 प्रशिक्षुओं को सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज और विधायक रणवीर सिंह निक्का ने डिप्लोमा प्रमाणपत्र भेंट किए।