फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Allegations of financial irregularities in Kangra Carnival, complaint submitted to Deputy Commissioner

Kangra News: कांगड़ा कार्निवल में वित्तीय अनियमितता का आरोप, उपायुक्त को सौंपी शिकायत

Tue, 17 Mar 2026 02:01 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Allegations of financial irregularities in Kangra Carnival, complaint submitted to Deputy Commissioner
धर्मशाला। पुलिस मैदान धर्मशाला में आयोजित कांगड़ा वैली कार्निवल के दौरान कथित वित्तीय अनियमितताओं को लेकर जिला प्रशासन के पास शिकायत पहुंची है। धर्मशाला नगर निगम के वार्ड नंबर 10 श्यामनगर निवासी अतुल भारद्वाज ने उपायुक्त कांड़ा से मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है। साथ ही भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज करने की भी गुहार लगाई है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता के अनुसार दिसंबर 2025 से तीन जनवरी 2026 तक आयोजित कार्निवल में दुकानों और झूलों के लिए स्थान 42 लाख रुपये में आवंटित किया गया था। टेंडर शर्तों के मुताबिक सफल बोलीदाता को 24 घंटे के भीतर 50 प्रतिशत राशि यानी 21 लाख रुपये एडवांस जमा करवाने थे, लेकिन छह जनवरी तक केवल 11 लाख रुपये ही जमा किए गए। आरोप है कि इसमें से भी पांच लाख रुपये किसी अन्य व्यक्ति के खाते से जमा करवाए गए, जो कानूनी रूप से अपराध की श्रेणी में आता है।
विज्ञापन

शिकायत में कहा है कि अनुबंध के विपरीत बोलीदाता ने 20 के बजाय 18 दिसंबर को ही मैदान पर कब्जा कर लिया और 8 जनवरी को खाली किया। निर्धारित अवधि से अधिक दिन तक मैदान का उपयोग करने पर 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जाना था, लेकिन प्रशासन ने अब तक यह राशि वसूल नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed