फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Allegation of tarnishing MLA image using AI generated photos.

Kangra News: एआई जनरेटेड फोटो से विधायक की छवि खराब करने का आरोप

Wed, 05 Aug 2026 01:32 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 05 Aug 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Allegation of tarnishing MLA image using AI generated photos.
सोशल मीडिया में एआई एडिट फोटो में विधायक आशीष बुटेल के पांव छूते बजुर्ग। स्रोत : सोशल मीडिया - फोटो : 1
पालमपुर (कांगड़ा)। स्थानीय विधायक आशीष बुटेल की सोशल मीडिया पर वायरल एक तस्वीर पर कांग्रेस ने नाराजगी जताई है। दावा किया कि वायरल फोटो एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से जनरेट किया गया है। विधायक की छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया है।
विज्ञापन

तस्वीर में एक बुजुर्ग विधायक के पैर छूता हुआ दिखाई दे रहा है। ब्लॉक कांग्रेस पालमपुर के सोशल मीडिया प्रभारी अनुराग नरियाल ने कहा कि विधायक की कथित एआई जनरेटेड फोटो सोशल मीडिया पर साझा करना निंदनीय और गैर जिम्मेदाराना है। विधायक सरल और शालीन व्यवहार के लिए जाने जाते हैं और बुजुर्गों का सम्मान करते हैं। कांग्रेस इस मामले को गंभीरता से ले रही है और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने पर विचार कर रही है। उधर, डीएसपी सुनील राणा ने कहा कि पुलिस के पास विधायक के खिलाफ डाली गई पोस्ट को लेकर शिकायत आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed