फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   All the lifts have broken down, patients are having difficulty breathing

Kangra News: सभी लिफ्टों ने तोड़ा दम, मरीजों की फूल रहीं सांसें

Sat, 14 Jun 2025 12:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 14 Jun 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
All the lifts have broken down, patients are having difficulty breathing
गुरदयाल सिंह, मरीज।
कांगड़ा। प्रदेश के सबसे दूसरे बड़े स्वास्थ्य संस्थान टांडा मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशिएलिटी ब्लॉक में स्थापित सभी लिफ्टें पिछले एक सप्ताह से बंद हैं। इस कारण अस्पताल में आने वाले मरीजाें और तीमारदाराें काे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ज्यादा परेशानी उन मरीजाें काे हाेती है, जो ह्रदय रोग से पीड़ित हैं। लिफ्टें खराब हाेने से उन्हें व्हीलचेयर और स्ट्रेचर से रैंप के सहारे ऊपरी मंजिलों तक पहुंचना पड़ रहा है। इस परेशानी काे लेकर लाेग अस्पताल प्रबंधन और प्रदेश सरकार काे काेसते हुए नजर आए। बताया जा रहा है कि ये सभी लिफ्टें अपनी समयअवधि पूरी कर चुकी हैं। वहीं, प्रबंधन ने इस मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन





मुझे हार्ट से संंबंधित दिक्कत है और ऑपरेशन हुआ है। पहली मंजिल पर पहुंचने के लिए बेहद परेशानी हो रही है। अस्पताल प्रबंधन और सरकार से गुहार है कि जल्द इन लिफ्टाें काे बदला जाए या फिर इन्हें ठीक करवाया जाए।
विज्ञापन


-गुरदयाल सिंह, मरीज



मैं किडनी की समस्या से परेशान हूं और हर पांच से सात दिन के बाद डायलिसिस के लिए अस्पताल आना पड़ता है। डायलिसिस पहली मंजिल और पुराने ब्लॉक की मेडिसिन ओपीडी में पर हाेता है। अब व्हीलचेयर से मंजिलों में रैंप से जाना पड़ता है, जिससे दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-पिंकी देवी, मरीज



टांडा में लिफ्टें खराब हाेने से लाेगाें काे परेशानी हाे रही है। इससे पहली भी पुराने ब्लॉक की लिफ्टें कई दिन खराब रहीं। अस्पताल में आने वाले लाेगाें काे हर सुविधा न के बराबर मिल रही है।


-अरुण कुमार (कूका) पूर्व विधायक नगराेटा बगवां




सुपर स्पेशिएलिटी ब्लॉक की सभी लिफ्टें खराब हाेने की समस्या ध्यान में है और इस संबंध में सरकार और उच्चाधिकारियाें काे प्रस्ताव भेज दिया है। ये लिफ्टें अपना समय काल पूरा कर चुकी हैं। नई लिफ्टाें के लिए सरकार काे लिखित में भेज दिया है।

-विवेक बन्याल, चिकित्सा अधीक्षक टांडा

गुरदयाल सिंह, मरीज।

गुरदयाल सिंह, मरीज।

गुरदयाल सिंह, मरीज।

गुरदयाल सिंह, मरीज।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed