फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   All officers should play their role with honesty: Parmar

Kangra News: सब-जूनियर अंडर-15, 17 ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप का आगाज

Mon, 29 Sep 2025 08:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 29 Sep 2025 08:37 AM IST
विज्ञापन
All officers should play their role with honesty: Parmar
धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में सब जूनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता के शुभारंभ पर ​खिलाड़ी उप मुख्य स
धर्मशाला। जिला बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से करवाई जा रही दो दिवसीय कांगड़ा जिला सब-जूनियर (अंडर-15 एवं अंडर-17) ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप शुरू हो गई। धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में चैंपियनशिप का उद्घाटन उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने किया। पठानिया ने खिलाड़ियों को खेल की महत्वता और अनुशासन, संघर्ष तथा आत्मविश्वास विकसित करने में इसकी भूमिका पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

एसोसिएशन के महासचिव विलास हंस ने बताया कि पहले दिन के मुकाबलों में अंडर-17 लड़कों के एकल में सोमेश्वर सिंह, आरव, अस्तित्व मेहरा, शिवांश, सुजल चौधरी, अटल मेहता, पुनीत, श्रेष्ठ करोल, शिवम गुलेरिया, सूर्यांशया, अरनव सोनी, तक्ष और अंशुमान अगले राउंड में प्रवेश करने में सफल रहे। वहीं, अंडर-17 लड़कियों के एकल मुकाबलों में अवनी ठाकुर, आरुषि, प्रिया शर्मा और दिव्यांशी ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

अंडर-15 लड़कियों के मुकाबलों में आराध्या चौधरी, अवानी, खुशी वालिया, ईरा स्वामी और वैष्णवी पठानिया ने जीत हासिल की। अंडर-15 लड़कों में सूर्यांश, विनायक, दिवित चंद्र, आदित्य, यशवर्धन सिंह राणा और तन्मय ने अगले राउंड में प्रवेश किया। सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले सोमवार को आयोजित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

केवल सिंह पठानिया ने इस अवसर पर अपनी ऐच्छिक निधि से बैडमिंटन एसोसिएशन को 11 हजार रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने अपने छात्र जीवन के अनुभव साझा करते हुए कहा कि खेल भावना नेतृत्व क्षमता और सकारात्मक सोच विकसित करने में मदद करती है। इस मौके पर जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील मनोचा, महासचिव विलास हंस, उपाध्यक्ष एससी धीमान, संयुक्त सचिव संदीप ढींगरा, सेवानिवृत्त कोच रविंद्र कपूर, गौरव चड्ढा, विक्रम चौधरी, प्रदीप चड्ढा, अनुभव वालिया, डीएसओ रविशंकर और एसीएफ धर्मशाला मस्त राम सहित अन्य उपस्थित रहे।

धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में सब जूनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता के शुभारंभ पर खिलाड़ी उप मुख्य स

धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में सब जूनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता के शुभारंभ पर खिलाड़ी उप मुख्य स

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed