फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Alert on parvo virus in dogs in low-lying areas

Kangra News: निचले क्षेत्रों में कुत्तों में पार्वो वायरस पर अलर्ट

Sat, 05 Apr 2025 12:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 05 Apr 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Alert on parvo virus in dogs in low-lying areas
फतेहपुर (कांगड़ा)। कांगड़ा जिले के निचले क्षेत्रों में इन दिनों कुत्तों में पार्वो वायरस के फैलने का खतरा बढ़ गया है। यह खतरनाक वायरस पालतू और लावारिस कुत्तों के लिए जानलेवा साबित हो सकता है।
विज्ञापन


नूरपुर, फतेहपुर, इंदौरा, जवाली और देहरा जैसे इलाकों में ऐसे मामले सामने आ रहे हैं। पशु चिकित्सा विशेषज्ञों ने इस स्थिति को गंभीर बताते हुए समय पर कुत्तों का टीकाकरण कराने का आग्रह किया है। पशुपालन विभाग ने कुत्तों के मालिकों से अपील की है कि वे शीघ्र अपने पालतू कुत्तों का टीकाकरण करवाएं, ताकि इस वायरस से बचाव किया जा सके।
विज्ञापन

पशुपालन विभाग के असिस्टेंट डायरेक्टर संदीप मिश्रा ने कहा कि इन दिनों कुत्तों में पार्वो नाम की संक्रमित बीमारी फैल रही है। समय पर इलाज न मिलने की वजह से यह जानलेवा साबित हो सकती है। इस बीमारी के फैलने के पीछे कारण मौसम में हो रहे बदलाव और गर्मी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed