{"_id":"68345735f482efb3480c5c7f","slug":"alert-of-new-variant-of-corona-health-department-on-alert-in-kangra-kangra-news-c-95-1-kng1004-178686-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: कोरोना के नए वेरिएंट का अलर्ट, कांगड़ा में स्वास्थ्य विभाग सतर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: कोरोना के नए वेरिएंट का अलर्ट, कांगड़ा में स्वास्थ्य विभाग सतर्क
Tue, 27 May 2025 05:27 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Tue, 27 May 2025 05:27 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला। देश के विभिन्न हिस्सों में कोरोना के नए वेरिएंट के मामलों को देखते हुए हिमाचल सरकार द्वारा जारी अलर्ट के बाद जिला कांगड़ा में भी स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। विभाग ने जिले के सभी चिकित्सा अधीक्षकों, खंड चिकित्सा अधिकारियों और वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों से स्वास्थ्य संस्थानों में संसाधनों की स्थिति रिपोर्ट मांगी है।
इस रिपोर्ट में अस्पतालों में बिस्तरों की उपलब्धता, ऑक्सीजन सप्लाई, वेंटिलेटर, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर और पीएसए संयंत्रों की स्थिति शामिल है। विभाग द्वारा संभावित परिस्थितियों के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षण देने की प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है, जिसमें संदिग्ध मरीजों की पहचान, जांच और उपचार की जानकारी दी जाएगी।
सीएमओ कांगड़ा डॉ. राजेश गुलेरी ने कहा कि केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में कोरोना संक्रमण के नए मामले सामने आ रहे हैं। हिमाचल में अब तक कोरोना का कोई मामला सामने नहीं आया है। हालांकि, एहतियात के तौर पर स्वास्थ्य संस्थानों को सतर्क किया गया है और सभी जरूरी संसाधनों को तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि संभावित लक्षणों वाले मरीजों की कोरोना जांच सुनिश्चित की जा रही है। साथ ही राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा समय-समय पर जारी की जाने वाली एडवायजरी के अनुसार आगामी कार्यवाहियां की जाएंगी। जिला में स्वास्थ्य संस्थानों की रिपोर्ट पर नियमित निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसी भी आपात स्थिति से समय रहते निपटा जा सके।