फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Akash won the Sakoh wrestling match.

Kangra News: आकाश ने जीता सकोह का दंगल

Fri, 17 Apr 2026 12:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 17 Apr 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Akash won the Sakoh wrestling match.
लंबागांव (कांगड़ा)। आलमपुर उपतहसील के सकोह में आयोजित बाबा घासीराम दो दिवसीय मेले का समापन वीरवार को हर्षोल्लास के साथ हुआ। समापन समारोह में जयसिंहपुर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष जसवंत डढवाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान आयोजित छिंज प्रतियोगिता मेले का मुख्य आकर्षण रही। दंगल में पठानकोट के आकाश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि कुहाली के मुकेश उपविजेता रहे। मुख्यातिथि ने विजेता को 31 हजार रुपये तथा उपविजेता को 21 हजार रुपये नकद पुरस्कार व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस मौके पर अपने संबोधन में मुख्यातिथि जसवंत डढवाल ने कहा कि ऐसे मेले हमारी समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर हैं, जो क्षेत्र की परंपराओं और आपसी भाईचारे को मजबूत करते हैं। इन आयोजनों से नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जुड़ने का अवसर मिलता है। कार्यक्रम में मेला कमेटी के प्रधान अजय शुक्ला, उपप्रधान सुमित खरवाल, विकास शर्मा सहित सेवानिवृत्त एसएचओ प्रवीन राणा व अजय शर्मा समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed