{"_id":"61d9ce6502977801a1367ae6","slug":"aircraft-returned-after-circling-the-sky-in-bad-weather-kangra-news-sml3961208124","type":"story","status":"publish","title_hn":"खराब मौसम में आसमान का चक्कर काट वापस लौटे विमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खराब मौसम में आसमान का चक्कर काट वापस लौटे विमान
विज्ञापन
Aircraft returned after circling the sky in bad weather
धर्मशाला। जिले में हो रही बारिश और खराब मौसम के चलते शनिवार को गगल एयरपोर्ट में विमान सेवा ठप रही। शनिवार को गगल एयरपोर्ट पर दोपहर के समय ही स्पाइसजेट का एक विमान लैंड कर सका, जबकि अन्य तीन फ्लाइटें लैंड न हो पाने के कारण वापस लौट गईं। शनिवार को जिला भर में दिन भर मौसम करवट बदलते रहा।
सुबह 10 बजे तक बारिश होने के बाद कुछ देर के लिए धूप भी खिली, लेकिन दोपहर बाद पहाड़ों पर हिमपात शुरू हो गया, वहीं, देर शाम करीब पौने आठ बजे नड्डी में बर्फबारी शुरू हो गई, जबकि निचले क्षेत्रों में बारिश और शीतलहर का दौर शुरू हो गया। शनिवार को धौलाधार की पहाड़ियों पर रुक-रुक कर हिमपात हुआ। इसके अतिरिक्त दुर्गम पर्यटन स्थलों मुल्थान और बरोट में शनिवार को पहाड़ियों पर पांच सेंटीमीटर तक का ताजा हिमपात दर्ज किया गया। वहीं, पैरागलाइड़िग साइट बिलिंग में शनिवार को डेढ़ सेंटीमीटर तक ताजा हिमपात हुआ। जिले में शनिवार को खराब मौसम के चलते देश-विदेशों से आए मानव परिंदे उड़ान नहीं भर पाए। इन दोनों पर्यटन स्थलों पर पर्यटक पैरागलाडिंग का लुत्फ उठाने आते हैं। लेकिन, लगातार पांचवें दिन भी पर्यटकों को निराशा ही हाथ लगी है। वहीं जिला में लगातार हो रही बारिश के कारण अब चंगर क्षेत्रों मेें पशुओं को नियमित रुप से चारा नहीं मिल पा रहा है। बारिश होने के कारण लोगों को खेतों से हरा घास लाने में समस्या हो रही है।
तीन फ्लाइटें नहीं कर पाई लैंड
गगल (कांगड़ा)। लगातार बदलते मौसम का असर विमान सेवाओं पर भी पड़ा है। शनिवार को खराब मौसम के चलते प्रात: जहां पर एयर इंडिया का विमान गगल एयरपोर्ट पर लैंडिंग किए बगैर आसमान का चक्कर काटकर दिल्ली लौट गया। वहीं, स्पाइस जेट का विमान भी बिना लैंडिंग किए आसमान से ही वापस दिल्ली चला गया। जबकि दोपहर को मौसम थोड़ा ठीक होने पर स्पाइसजेट का दूसरा विमान गगल एयरपोर्ट पर उतरा और फिर दिल्ली रवाना हो गया। यह जानकारी एयरपोर्ट निदेशक अमित जिंदल ने दी।