फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Agniveer Amneet was given a final farewell with military honours.

Kangra News: अग्निवीर अमनीत को सैन्य सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई

Wed, 25 Feb 2026 07:54 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 25 Feb 2026 07:54 AM IST
विज्ञापन
Agniveer Amneet was given a final farewell with military honours.
बेही पठियार में अ​ग्निवीर अमनीत कुमार को श्रद्धांजलि देते सेना के अ​धिकारी। -स्रोत : जागरूक पाठ
जवाली (कांगड़ा)। उपमंडल जवाली की पंचायत बेही पठियार के 23 वर्षीय अग्निवीर अमनीत की एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। करीब ढाई साल पहले 17 डोगरा रेजिमेंट में भर्ती हुए अमनीत मौजूदा समय में हैदराबाद में तैनात थे। वह एक सप्ताह पहले ही छुट्टी पर घर आए थे और बुधवार (25 फरवरी) को उन्हें ड्यूटी पर लौटना था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार अमनीत 23 फरवरी को अपनी बाइक पर सवार होकर जौंटा की तरफ निकले थे। रास्ते में अचानक बाइक से नियंत्रण खो जाने के कारण वह सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराए। इस हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं थीं। अमनीत अपने पीछे माता-पिता और दो बहनों को छोड़ गए हैं। वह दो बहनों के इकलौते भाई थे। उनके पिता बलवंत सिंह मजदूरी करते हैं और माता कृष्णा देवी गृहिणी हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को अमनीत का अंतिम संस्कार राजकीय एवं सैन्य सम्मान के साथ किया गया। सेना की टुकड़ी ने पुष्पचक्र अर्पित कर अंतिम सलामी दी। इस हृदयविदारक दृश्य को देख हर आंख नम हो गई। अंतिम यात्रा में स्थानीय तहसीलदार, पुलिस प्रशासन और भारी संख्या में क्षेत्रवासियों ने शामिल होकर युवा जांबाज को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed