{"_id":"62bf0bf4c4c8e17f2e546055","slug":"aganipath-recruitment-kangra-news-sml4138726143","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालमपुर में 11 सितंबर से शुरू होगी अग्निपथ योजना के तहत भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालमपुर में 11 सितंबर से शुरू होगी अग्निपथ योजना के तहत भर्ती
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। कृषि विवि पालमपुर में अग्निपथ योजना के तहत 11 सितंबर से युवाओं की भर्ती होगी। यह भर्ती जिला कांगड़ा और चंबा के युवाओं की होगी। 11 से 24 सितंबर तक चलने वाली इस भर्ती के लिए पांच जुलाई से पंजीकरण शुरू हो जाएगा। भर्ती के लिए सेना की वेबसाइट पर अपना ऑनलाइल पंजीकरण करवा सकते हैं, जबकि खास बात यह है कि आईटीआई पास युवाओं के लिए तकनीकी वर्ग में आवेदन करने के लिए सुनहरा मौका है। पांच जुलाई से सेना की वेबसाइट
www.joinindianarmy.nic.in पर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। पंजीकरण के
लिए साइट चार अगस्त तक खुली रहेगी। यह रैली अग्निवीर सैनिक जीडी, अग्निवीर क्लर्क, स्टोर कीपर तकनीकी, अग्निवीर तकनीकी और अग्निवीर ट्रेडमैन के लिए आयोजित की जाएगी। आईटीआई उत्तीर्ण युवाओं के लिए तकनीकी श्रेणी के लिए आवेदन करने का यह एक शानदार अवसर है। भर्ती निदेशक कर्नल राजीव रंजन ने कहा कि हिमाचल अधिवास छात्र जिन्होंने कक्षा 8वीं, 10वीं, या 12वीं पास की है और जिनका जन्म एक अक्तूबर 1999 से एक अप्रैल 2005 के बीच हुआ है, वे आवेदन करने के
पात्र होंगे। कर्नल राजीव रंजन, निदेशक भर्ती, पालमपुर उम्मीदवारों को आश्वस्त करना चाहते हैं कि पूरी भर्ती प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी और स्वचालित है।