फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   After two months, the sky of Indranag-Beed Billing is buzzing with human birds

Kangra News: दो माह बाद इंद्रूनाग-बीड़ बिलिंग का आसमान में मानव परिंदों से गुलजार

Tue, 17 Sep 2024 05:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 17 Sep 2024 05:34 AM IST
विज्ञापन
After two months, the sky of Indranag-Beed Billing is buzzing with human birds
धर्मशाला/बैजनाथ(कांगड़ा)। बरसात के चलते दो माह से बंद पैराग्लाइडिंग गतिविधि सोमवार से शुरू हो गई। जिला कांगड़ा के इंद्रूनाग और बीड़ बीलिंग में सोमवार को मानव परिंदें फिर से हवा में कलाबाजियां करते हुए दिखे। इस साहसिक खेल गतिविधि के लिए पर्यटकों में रुझान देखने को मिला। सोमवार को इंद्रूनाग मंदिर साइट से 21 जबकि बीड़ बीलिंग से 150 टेंडम फ्लाइटें हुईं। इन फ्लाइटों के शुरू होने से इस कारोबार से जुड़े पायलट और टैक्सी चालकों का भी रोजगार शुरू हो गया है। साथ ही इन क्षेत्रों में रौनक भी लौट आई है।
विज्ञापन



वहीं, दूसरी ओर पैराग्लाइडिंग के लिए विश्व प्रसिद्ध बीड बिलिंग घाटी में सोमवार को दो माह के अंतराल के बाद एक बार फिर से शुरू हो गई। प्रदेश में 15 जुलाई से 15 सितंबर तक सभी प्रकार की साहसिक खेल गतिविधियों पर रोक रहती है। बीड बिलिंग में पहले दिन 150 के करीब पैराग्लाइडिंग की टेंडम उड़ानों की पायलटों की ओर से अंजाम दिया गया। अब पैराग्लाइडिंग सीजन के शुरू होने पर घाटी में एक बार फिर से रौनक लौट आएगी। बीड़ में 300 से अधिक पैराग्लाइडर पायलट पर्यटन विभाग से पंजीकृत हैं और लगातार टेंडम उड़ानों को अंजाम दे रहे हैं।
विज्ञापन



इसी प्रकार बीड़ के आसपास 200 से अधिक होटल, होम स्टे और गेस्ट हाउस मौजूद हैं और पूरा पर्यटन व्यवसाय इन टेंडम उड़ानों पर ही निर्भर है। इस मर्तबा 2 नवंबर से पैराग्लाइडिंग वर्ल्ड कप का आयोजन प्रस्तावित है और इस आयोजन से प्रदेश के पर्यटन व्यवसाय को पंख लगेंगे। साडा के सुपरवाइजर रण विजय ने बताया कि टेक ऑफ प्वाइंट पर मंगलवार से सफाई अभियान शुरू किया जा रहा है। बिलिंग पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुराग शर्मा ने बताया कि जल्द ही वर्ल्ड कप की तैयारियों को धरातल पर शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-2 माह से पैराग्लाइडिंग बंद होने से रोजगार नहीं था। सोमवार को दोबारा गतिविधियां शुरू होने से अब रोजगार फिर से शुरू हुआ है साथ ही क्षेत्र में रौनक भी लौटी है।
-अंकु, पायलट

-इंद्रूनाग में पर्यटक पैराग्लाइडिंग के लिए रूख करते हैं पर दो माह से यहां पर कुछेक पर्यटक ही पहुंच रहे थे। सोमवार से पैराग्लाइडिंग गतिविधियां शुरू होने के चलते यहां रोजगार भी बढ़ेगा।
-सूरज, पायलट

-धर्मशाला में अपने काम के लिए आया था। यहां पर इंद्रूनाग में पैराग्लाइडिंग बारे सुना था और यहां पर पहंच गया। सोमवार को दो माह बाद पैराग्लाइडिंग शुरू हुई और मुझे यह मौका मिला। पहली बार पैराग्लाइडिंग की और रोमांचक था।

-पंकज, वृंदावन यूपी

-पहले भी धर्मशाला घूमने आने के दौरान इंद्रूनाग साइट से पैराग्लाइडिंग कर चुका हूं। इस बार भी धर्मशाला घूमने अपने दोस्तों के साथ आया था तो उनको भी पैराग्लाइडिंग के लिए यहां लेकर आया।
-मनोज गौतम, आगर यूपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed