फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   After the arrival of thirteen cases, the ward 2 of Langhu was made containment zones

13 मामले सामने आने के बाद लंघू पंचायत का वार्ड नंबर दो कंटेनमेंट जोन घोषित

Thu, 19 Aug 2021 11:41 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
After the arrival of thirteen cases, the ward 2  of Langhu was made containment zones
कंडवाल बैरियर पर बाहर से आने वाले यात्रियों का कोरोना टेस्ट करते हुए स्वास्थ्य विभाग के कर्मचार? - फोटो : Kangra
धर्मशाला/बैजनाथ (कांगड़ा)। उपमंडल बैजनाथ की लंघू गदियाड़ा पंचायत के वार्ड नंबर दो में एक साथ कोरोना के 13 मामले सामने आने पर वार्ड को प्रशासन ने कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है। एक साथ इतने मामले आने का कारण शादी समारोह बताया जा रहा रहा है। 25 अगस्त तक यह वार्ड प्रशासनिक बंदिशों में रहेगा। पंचायत के इस वार्ड के एक ही समुदाय के तीन-चार परिवारों के 13 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं वीरवार को जिला कांगड़ा में कोरोना संक्रमण के 73 नए मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन

49 कोविड संक्रमित स्वस्थ भी हुए हैं। कांगड़ा जिला में अब कोविड के एक्टिव केस 583 पहुंच घए हैं। सीएमओ डॉ गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि जिले में अभी तक कोरोना संक्रमण के कुल 47258 मामले सामने आए हैं, जिसमें से 45623 मरीजों ने वायरस को मात दे दी है। वहीं 1048 मरीजों की संक्रमण के कारण मौत हो गई है।
विज्ञापन

उधर, बैजनाथ के एसडीएम सलीम आजम ने बताया कि निर्देशों की उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमेश डोगरा ने बताया कि आगामी दो-तीन दिनों में इन परिवारों के आसपास रहने वाले अन्य लोगों के भी टेस्ट किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed