{"_id":"628fceef665fb03d66768c5e","slug":"after-ten-years-the-summer-festival-will-be-celebrated-in-dharamsala-kangra-news-sml410158559","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मशाला में दो से नौ जून तक होगा ग्रीष्मोत्सव: डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मशाला में दो से नौ जून तक होगा ग्रीष्मोत्सव: डीसी
विज्ञापन
धर्मशाला में कांगड़ा घाटी ग्रीष्मोत्सव को लेकर पत्रकार वार्ता करते हुए उपायुक्त डा. निपुण जिंदल
- फोटो : Kangra
धर्मशाला। कांगड़ा घाटी ग्रीष्मोत्सव (समर फेस्टिवल) धर्मशाला में दो से नौ जून तक पुलिस मैदान धर्मशाला में मनाया जाएगा। इसमें चार सांस्कृतिक संध्याएं दो से पांच जून तक होंगी। उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि करीब 10 साल बाद इस उत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि ग्रीष्मोत्सव को आकर्षक बनाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए जिला स्तर पर विभिन्न कमेटियां भी गठित की गई हैं। संगीत के हुनर को तराशने के लिए कांगड़ा आइडल भी चुना जाएगा, जिसके लिए 29 तथा 30 मई को सामुदायिक भवन कोतवाली में ऑडिशन भी रखा गया है। इसमें कांगड़ा जिले से कोई भी युवा, नागरिक भाग ले सकता है। इसके लिए ऑन स्पॉट पंजीकरण किया जाएगा। ऑडिशन में बेहतरीन 15 कलाकारों को चार जून को पुलिस मैदान में ग्रांड फिनाले में भाग लेने का अवसर प्रदान किया जाएगा। इसमें पहले स्थान पर रहने वाले प्रतिभागी को 30 हजार रुपये, दूसरे को 20 हजार तथा तीसरे स्थान पर रहने वाले प्रतिभागी को 10 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।
मेला ग्राउंड में बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले भी लगाए जाएंगे। इसके साथ ही फूड कॉर्नर भी स्थापित किए जाएंगे, जहां लोग स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठा सकेंगे। मेला ग्राउंड में 224 के करीब स्टॉल लगाए जाएंगे, जिनमें कॉर्नर के स्टाल की कीमत 12 हजार और बीच के स्टाल की कीमत दस हजार रुपये तय की गई है। उपायुक्त ने कहा कि कांगड़ा वैली ग्रीष्मोत्सव से पर्यटन तथा व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। इसके लिए आम जनमानस का सकारात्मक सहयोग भी जरूरी है। इस अवसर पर एडीसी गंधर्वा राठौड़, एडीएम रोहित राठौर, एसीटूडीसी सुभाष गौतम सहित विभिन्न अधिकारी उपस्थित थे।