फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   After August 13, minimum and maximum price should be marked on every bottle of liquor.

Kangra News: 13 अगस्त के बाद शराब की हर बोतल पर अंकित हो न्यूनतम और अधिकतम मूल्य

Sat, 06 Jul 2024 07:14 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 06 Jul 2024 07:14 PM IST
विज्ञापन
After August 13, minimum and maximum price should be marked on every bottle of liquor.
जिला उपभोक्ता शिकायत निवारण आयोग कांगड़ा ने आबकारी एवं कराधान विभाग को दिए आदेश
विज्ञापन

उपभोक्ताओं के दो अलग-अलग विवादों पर अंतरिम आदेश पारित करते हुए सुनाया फैसला

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला। जिला उपभोक्ता शिकायत निवारण आयोग कांगड़ा ने राहुल कुमार और चरणजीत कौर के दो अलग-अलग विवादों में अंतरिम आदेश पारित कर दिए हैं। इन आदेशों में जिला सहायक उपायुक्त आबकारी एवं कराधान विभाग हिमाचल प्रदेश को कहा गया है कि 13 अगस्त, 2024 के बाद जिला कांगड़ा में बिकने वाली शराब की हर बोतल पर न्यूनतम खुदरा मूल्य के साथ-साथ अधिकतम खुदरा मूल्य भी स्पष्ट रूप से इंगित किया जाए। इसके अलावा इससे प्राप्त होने वाले लाभांश को भी स्पष्ट रूप से दर्शाया जाए।

जिला उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष हेमांशु मिश्रा, सदस्य नारायण ठाकुर और आरती सूद की खंडपीठ ने सुनाई के दौरान पाया कि लीगल मेट्रोलॉजी (पॉकेट कमोडिटीज) नियम 2011 के तहत खुदरा बिक्री मूल्य में यह स्पष्ट रूप से दर्शाया जाना चाहिए कि यह सभी करों सहित अधिकतम खुदरा मूल्य है। शिकायतकर्ताओं ने उपभोक्ता आयोग के पास शराब की बोतलों पर ठेकों में अधिक मूल्य वसूलने की शिकायतें की है, जिसकी अगली सुनवाई 13 अगस्त को होनी है। ज्ञात रहे की हिमाचल प्रदेश सरकार की नई आबकारी नीति आने के बाद उपभोक्ता असमंजस की स्थिति में है और उपभोक्ता आयोग के समक्ष ऐसी बहुत सी शिकायतें आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed