फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   After a long time, Noorpur Hospital got an ophthalmologist.

Kangra News: लंबे अरसे बाद नूरपुर अस्पताल को मिला नेत्ररोग विशेषज्ञ

Sun, 26 Oct 2025 01:13 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
After a long time, Noorpur Hospital got an ophthalmologist.
नूरपुर (कांगड़ा)। स्थानीय सिविल अस्पताल में आंखों से संबंधित विकारों के निदान के लिए आने वाले मरीजों के लिए एक अच्छी खबर है। अब मरीजों को बिना विशेषज्ञ चिकित्सक के निराश नहीं लौटना पड़ेगा। इसके साथ ही निजी क्लीनिकों में भी जेब ढीली नहीं करनी पड़ेगी। लंबे अरसे के बाद नूरपुर सिविल अस्पताल को नेत्ररोग विशेषज्ञ मिल गया है।
विज्ञापन

डाॅ. दीक्षा डोगरा ने नूरपुर सिविल अस्पताल में बतौर नेत्ररोग विशेषज्ञ ज्वाइन कर लिया है। इससे मरीजों को काफी राहत मिलेगी। वहीं, नूरपुर अस्पताल के लिए एक पैथोलाॅजिस्ट और एक स्किन स्पेशलिस्ट के भी आर्डर हुए हैं, लेकिन अभी तक इनमें से किसी भी विशेषज्ञ चिकित्सक ने ज्वाइन नहीं किया है। नूरपुर अस्पताल में महिला नेत्ररोग विशेषज्ञ चिकित्सक के ज्वाइन करने से मरीजों को काफी राहत मिलेगी। पिछले करीब ढाई साल से नूरपुर अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सक का पद खाली चल रहा था। इसके कारण नूरपुर अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को निराश लौटना पड़ता था। हालांकि, नूरपुर अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट और बाल रोग विशेषज्ञ चिकित्सक का भी पद काफी समय से रिक्त पड़ा है। मरीजों को मजबूरन निजी क्लीनिकों का रुख करना पड़ता है। नूरपुर अस्पताल के एसएमओ डॉ. सतीश पाल ने बताया कि नेत्ररोग विशेषज्ञ चिकित्सक ने ज्वाइन कर लिया है। इसके अलावा दो अन्य विशेषज्ञ चिकित्सकों के भी आर्डर हुए हैं। उनके ज्वाइन करने से लोगों को और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed