फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   After 10 days of hide and seek, JCB machine that broke Diwan Chand's well was seized.

Kangra News: 10 दिन लुकाछिपी के बाद दीवान चंद कूहल तोड़ने वाली जेसीबी मशीन जब्त

Thu, 18 Jul 2024 12:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 18 Jul 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
After 10 days of hide and seek, JCB machine that broke Diwan Chand's well was seized.
डरोह (कांगड़ा)। 10 दिन की लुकाछिपी के बाद भवारना पुलिस ने बहुचर्चित दीवान चंद कूहल को तोड़ने में इस्तेमाल हुईं दो जेसीबी मशीनों को कब्जे में ले लिया है। दूसरी ओर जलशक्ति विभाग ने तोड़ी गई कूहल का सारा आकलन करके रिपोर्ट जांच अधिकारी को सौंप दी है। जानकारी के अनुसार बुधवार को कूहल तोड़ने वाले जेसीबी मशीनों के मालिकों ने आत्मसमर्पण कर दिया है। दो मालिकों ने अपनी जेसीबी मशीनों को स्वयं ही थाने में छोड़ दिया। पुलिस ने इनको कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर, जलशक्ति विभाग के अधिकारी तोड़ी गई कूहल की 50 मीटर लंबाई, तीन मीटर चौड़ाई और चार मीटर ऊंचाई बता रहे थे। जिसका आकलन लगभग 25 से 28 लाख रुपये बताया जा रहा था। पुलिस को सौंपे आकलन में विभाग ने नुकसान की राशि चार लाख रुपये के लगभग दिखाई है।
विज्ञापन



पुलिस विभाग की ओर से मामले की बीते 10 दिन से जांच कर रहे जांच अधिकारी (आईओ) हवलदार दूलो राम की जगह पर अब एएसआई प्रीतम चंद को जांच अधिकारी बनाया है। दूलो राम अपनी विभागीय प्रमोशन के लिए इंटर क्लास कोर्स करने के लिए चले गए हैं।
विज्ञापन


सामने आया जमीन का मालिक, कहा-भरपाई के लिए तैयार
जिस व्यक्ति ने कूहल को तोड़ा था, वह आज स्वयं सामने आ गया है। उसने बताया कि कूहल के साथ पीछे लगती जमीन उसने कुछ समय पहले ही खरीदी है। वह उसके लिए रास्ता बनाने में लगे थे। वर्षो से उस स्थान पर कूहल बंद पड़ी हुई थी और विभाग ने कूहल से जाने वाले पानी के लिए अलग से पाइपलाइन की व्यवस्था भी की है। उनसे जो भी नुकसान हुआ है, वह उसकी भरपाई करने को तैयार हैं। विभाग जितना भी आकलन करेगा, वह उसके साथ मिलकर कूहल को सुचारू रूप से चलाकर देंगे। किसानों को सिंचाई हेतु किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो इसके लिए वह अतिशीघ्र कूहल को बनाने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




पुलिस इस मामले की गहनता से छानबीन में जुटी है। जेसीबी को कब्जे में लिया है। जेसीबी मालिक भी कूहल तोड़ने में बराबर के दोषी हैं। वहीं, असली दोषियों के बारे में भी पुलिस को साक्ष्य मिले हैं। अब इस मामले की जांच के लिए दूसरे जांच अधिकारी को लगाया गया है।


लोकेंद्र नेगी, डीएसपी, पालमपुर



विभाग ने पुलिस को इस कूहल की डेप्रिसिएशन वैल्यू निकाल कर दे दी है। इस जांच में यदि पुलिस कूहल से संबंधित और रिकॉर्ड मांगेगी तो विभाग वह भी मुहैया करवा देगा।
अमित सूद, सहायक अभियंता, जल शक्ति विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed