फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Advance registration for IPL tickets begins in dharamshala

IPL 2026: धर्मशाला में टिकटों के लिए एडवांस रजिस्ट्रेशन शुरू, पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर ही होगी बुकिंग

Tue, 14 Apr 2026 05:00 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला।
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 14 Apr 2026 05:00 AM IST
सार

 इस बार भी ऑनलाइन टिकट बुकिंग के लिए कंपनी ने एडवांस रजिस्ट्रेशन की सुविधा शुरू की है।

विज्ञापन
Advance registration for IPL tickets begins in dharamshala
धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईपीएल के धर्मशाला में होने वाले मैचों के टिकट के लिए क्रिकेट प्रेमियों को थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। इस बार भी ऑनलाइन टिकट बुकिंग के लिए कंपनी ने एडवांस रजिस्ट्रेशन की सुविधा शुरू की है।

विज्ञापन

क्रिकेट प्रेमी पंजाब किंग्स की वेबसाइट और डिस्ट्रिक एप पर मोबाइल नंबर रजिस्टर कर सकते हैं। जैसे ही टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग शुरू होगी, पंजीकृत मोबाइल नंबर पर संदेश भेज दिया जाएगा। इसके बाद क्रिकेट प्रेमी एप से टिकट बुक कर सकेंगे। टिकट वितरण पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर होगा। एक व्यक्ति एक बार में अधिकतम दो टिकट ही बुक कर पाएगा। अधिक टिकट लेने के लिए यूजर को दोबारा लॉग-इन करना होगा।
विज्ञापन


 

धर्मशाला में 11 मई को पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, 14 मई को पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस और 17 मई को पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू के बीच मुकाबले खेले जाएंगे। फिलहाल पंजाब किंग्स के मोहाली स्थित स्टेडियम में हो रहे मैचों के टिकट ही ऑनलाइन उपलब्ध हैं। धर्मशाला में होने वाले मैचों के टिकटों की ऑनलाइन बिक्री मई के पहले सप्ताह के बाद शुरू होने की संभावना है।
धर्मशाला स्टेडियम में लगभग 22 हजार दर्शकों के बैठने की क्षमता है। आईपीएल फ्रेंचाइजी द्वारा बनाए फैन बॉक्स और विशेष स्टैंड के कारण कुछ सीटें कम हो जाती हैं। एचपीसीए के सचिव मनुज शर्मा ने बताया कि आईपीएल में टिकट बिक्री का अधिकार पूरी तरह फ्रेंचाइजी के पास होता है। इसमें एचपीसीए की कोई भूमिका नहीं होती। उन्होंने उम्मीद जताई कि मई की शुरुआत में ही टिकटों की बिक्री शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed