फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Administration's crackdown on encroachment in Kangra city, street vendors to be removed till bus stand

Kangra News: कांगड़ा शहर में अतिक्रमण पर प्रशासन का डंडा, बस अड्डे तक हटेंगी रेहड़ियां

Wed, 26 Jun 2024 05:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 26 Jun 2024 05:40 AM IST
विज्ञापन
Administration's crackdown on encroachment in Kangra city, street vendors to be removed till bus stand
कागड़ा शहर में सड़क के किनारे लगाई रे​हड़ियों को हटाते नगर परिषद के कर्मी। संवाद
कांगड़ा। एसडीएम कांगड़ा इशांत जसवाल के निर्देशों के बाद नगर परिषद ने कांगड़ा शहर में अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया है। यह अभियान बस अड्डे तक चलाया जाएगा। मंगलवार को दूसरे दिन तहसील चौक पर सड़क के किनारे मनमर्जी से बैठे रेहड़ी-फड़ी वालों को हटाया गया। सोमवार को नगर परिषद प्रशासन ने इन रेहड़ी वालों को अपना सामान खुद हटाने के आदेश जारी किए थे। हालांकि मंगलवार दोपहर तक सामान न हटाने के चलते नगर परिषद के कनिष्ठ अभियंता अक्षय भाटिया और निरीक्षक रमाकांत की अगुवाई में पहुंची टीम ने रेहड़ी वालों का सामान जब्त कर जगह को खाली करवाया।
विज्ञापन


जेई अक्षय भाटिया ने बताया कि तहसील चौक से बस अड्डे तक मेन बाजार में नालियों पर अतिक्रमण की इजाजत किसी को नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सड़क के किनारे लगीं रेहड़ियों को भी शीघ्र हटा दिया जाएगा, ताकि जाम की समस्या का समाधान हो सके। सोमवार को भी मिनी सचिवालय के प्रवेश द्वार पर डेरा जमाए बैठे सात रेहड़ी वालों का नगर परिषद ने सामान जब्त किया और जगह को खाली करवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed