फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Administration woke up to the problems of farmers, officials reached grain market to take stock of the situation.

Kangra News: किसानों की समस्या पर जागा प्रशासन, स्थिति का जायजा लेने अनाज मंडी में पहुंचे अधिकारी

Mon, 11 Nov 2024 08:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 11 Nov 2024 08:51 PM IST
विज्ञापन
Administration woke up to the problems of farmers, officials reached grain market to take stock of the situation.
बलवंत सिंह
धान की लिफ्टिंग को 10 ट्रकों की व्यवस्था कर प्लेटफॉम में अतिरिक्त जगह बनाने के दिए निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर (कांगड़ा)। धान की फसल को बेचने के लिए पिछले एक सप्ताह से परेशान हो रहे किसानों को सोमवार को राहत मिली है। किसानों को फसल बेचने के लिए करना पड़ रहे इंतजार से हो रही समस्या पर प्रशासन की भी निद्रा टूटी और सोमवार को मौके पर पहुंच कर अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लेकर प्रबंधों को दुरूस्त करने के निर्देश दिए। जिसके चलते पांच-छह दिनों से गाड़ियों में भरकर लाई फसल को किसान बेच पाए हैं।
फतेहपुर, रियाली और मिलवा धान मंडियों में समय पर अनाज के न बिक पाने और धान से भारी गाड़ियों के खाली न हो पाने से परेशान किसानों के लिए सोमवार को थोड़ी राहत होती दिखी। एसडीएम फतेहपुर विश्रुत भारती ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। इसके अतिरिक्त जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक पुरुषोत्तम सिंह की अगुवाई में टीम मंडियों में पहुंची। टीम में उनके साथ निरीक्षक तरुण सूद, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक वेदिका शर्मा, सुनील कुमार प्रभारी सिविल सप्लाई, सुनील कुमार डाटा एंट्री आपरेटर तथा सपना मौजूद रहे। पूरी स्थिति के आंकलन के बाद 10 ट्रक धान के लिफ्टिंग करने के अतिरिक्त बोरियों के ढेर की ऊंचाई 12 बोरियों की लेन से बढ़ाकर 20 बोरियों की लेन तक करने के निर्देश दिए गए। इनसे प्लेटफॉर्म पर अतिरिक्त जगह बनेगी। पुरषोत्तम सिंह ने कहा कि विभाग की तरफ से 17 हजार क्विंटल धान आने की उम्मीद थी, मगर पूर्वानुमान से ज्यादा अब तक 35 हजार क्विंटल से ज्यादा धान खरीदा जा चुका है। उन्होंने आश्वस्त किया कि दो दिनों में सभी किसानों का धान खरीद हो जाएगी। वहीं, एसडीएम फतेहपुर विश्रुत भारती ने कहा कि किसानों की समस्याओं के हल के लिए विभाग प्रयासरत है।
विज्ञापन


- सोमवार को पांच दिनों बाद धान बिका। भविष्य में ऐसी समस्या दोबारा किसानों को पेश न आए, इसके लिए सरकार को व्यवस्था करनी चाहिए।
-सुरिंद्र पाल, किसान

- चार दिन बाद फसल बेचने के लिए नंबर आया है। फसल बिकने के बाद अब थोड़ा राहत महसूस कर रहा हूं।
- बशीर, किसान

- धान बेचने के लिए पांच दिन लग गए। इससे खेतीबाड़ी का अन्य काम भी प्रभावित हो रहा था। सोमवार को धान बिकने के बाद अब गेहूं की बीजाई का कार्य कर सकेंगे।
-कश्मीर सिंह, किसान

- फसल बेचने के लिए मंडियां तो शुरू कर दी गई लेकिन पूरी व्यवस्था न होने से किसानों को परेशान होना पड़ा है। सरकार सुनिश्चित करे कि भविष्य में किसान की फसल समय पर बिके।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बलवंत सिंह, किसान

बलवंत सिंह

बलवंत सिंह

बलवंत सिंह

बलवंत सिंह

बलवंत सिंह

बलवंत सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed