फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   ADM post vacant since a week, people's work stuck

Kangra News: एडीएम का पद एक हफ्ते से खाली, लोगों के काम अटके

Tue, 25 Feb 2025 12:16 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
ADM post vacant since a week, people's work stuck
धर्मशाला। जिला मुख्यालय कांगड़ा में एडिशनल डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट (एडीएम) का पद बीते एक सप्ताह से खाली चल रहा है। एचएएस अधिकारी डॉ. हरीश गज्जू ने सरकार से जारी तबादला आदेशों के बाद अतिरिक्त सचिव-टू-सीएम के पद पर ज्वाइन कर लिया है। वह बीते सप्ताह एडीएम के पद से भारमुक्त हुए। एडीएम का पद खाली होने के कारण जिले के शक्तिपीठाें, शस्त्र लाइसेंस और जमीनी विवाद के मामलों को निपटाने में दिक्कतें पेश आ रही हैं।
विज्ञापन


खास बात यह है कि प्रदेश सरकार के महत्वपूर्ण गगल एयरपोर्ट विस्तारीकरण प्रोजेक्ट को भी एडीएम ही देख रहे थे। एयरपोर्ट के लिए जमीन अधिग्रहण और प्रभावितों को मुआवजा आवंटन की देखरेख का कार्य एडीएम कार्यालय के माध्यम से ही एसडीएम कार्यालय कांगड़ा और शाहपुर के अधीन चल रहा है। जिला कांगड़ा में 15 विधानसभा क्षेत्र हैं। यह प्रदेश का सबसे बड़ा प्रशासनिक जिला है। पंजाब के अलावा प्रदेश के चार जिलों के साथ कांगड़ा की सीमा सटी है। इसके चलते यहां पर एडीएम के पद पर नियुक्ति बहुत जरूरी है। प्रदेश भाजपा प्रवक्ता संजय शर्मा, राकेश शर्मा और सह मीडिया प्रभारी विश्व चक्षु ने कहा कि जिले में खाली चल रहे पद जिले के कांग्रेस नेताओं की नाकामी को उजागर करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को कांगड़ा जिला की अहमियत समझते हुए जल्द खाली पदों को भरना चाहिए।
विज्ञापन


ओबीसी वित्त एवं विकास निगम में सचिव और डीडब्ल्यूओ का पद भी खाली
हिमाचल प्रदेश अन्य पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम कांगड़ा में सचिव का पद भी खाली चल रहा है। प्रदेश सरकार ने कांगड़ा के जिला पर्यटन विकास अधिकारी विनय कुमार धीमान को सचिव का अतिरिक्त कार्यभार सौंप रखा है। जिला कल्याण अधिकारी (डीडब्ल्यूओ) कांगड़ा का पद भी लंबे समय से खाली चल रहा है। ऊना जिला की जिला कल्याण अधिकारी अनीता शर्मा को कांगड़ा का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। इसी तरह धर्मशाला डिवीजन में लोनिवि के अधिशासी अभियंता का पद भी कई महीनों से खाली चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed