{"_id":"69879f6815c8a92cb30e8907","slug":"action-will-be-decided-after-the-disciplinary-committee-and-police-report-kangra-news-r-399-1-sml1005-426859-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: अनुशासनात्मक कमेटी और पुलिस रिपोर्ट के बाद तय होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: अनुशासनात्मक कमेटी और पुलिस रिपोर्ट के बाद तय होगी कार्रवाई
विज्ञापन
मनोचिकित्सीय समस्या से परेशान बताया जा रहा एमबीबीएस प्रशिक्षु
आरोपी के परिजनों से काॅलेज कमेटी और पुलिस ने बयान किए कलमबद्ध
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला। डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय मेडिकल कॉलेज, टांडा में एक प्रशिक्षु चिकित्सक से जुड़े मामले में अनुशासनात्मक कमेटी और कांगड़ा पुलिस जांच कर रही है। दोनों की रिपोर्ट मिलने के बाद कॉलेज प्रशासन आगामी कार्रवाई अमल में लाएगा।
बताया जा रहा है कि बीते वीरवार को टांडा मेडिकल कॉलेज की लैब में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के एक प्रशिक्षु चिकित्सक को शराब पीने की कोशिश करते हुए पकड़ा गया था। आरोप है कि आरोपी प्रशिक्षु के पास शराब शीशे के जार में रखी हुई थी। इसके अलावा, उस पर अपनी एक सहपाठी को मोबाइल फोन पर आपत्तिजनक संदेश भेजकर परेशान करने का भी आरोप है। शिकायत मिलने के बाद कॉलेज प्रशासन ने मामले की उच्चस्तरीय जांच के लिए इसे अनुशासनात्मक कमेटी और कांगड़ा पुलिस को सौंप दिया। साथ ही आरोपी प्रशिक्षु के माता-पिता को भी कॉलेज बुलाया गया। शनिवार को आरोपी के अभिभावक टांडा मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां पुलिस और अनुशासनात्मक कमेटी ने उनके बयान दर्ज किए। सूत्रों के अनुसार आरोपी प्रशिक्षु चिकित्सक के मनोचिकित्सीय समस्या से ग्रस्त होने की भी आशंका जताई जा रही है, जिसकी जांच की जा रही है।
कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. मिलाप शर्मा ने बताया कि मामले को पूरी तरह अनुशासनात्मक कमेटी और पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षु चिकित्सक की मानसिक स्थिति की भी जांच की जा रही है। दोनों रिपोर्ट मिलने के बाद कॉलेज प्रशासन सख्त कार्रवाई पर निर्णय लेगा, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
विज्ञापन
डीएसपी कांगड़ा अंकित शर्मा ने बताया कि आरोपी प्रशिक्षु बिहार का निवासी है और उसके मानसिक स्वास्थ्य को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है। उन्होंने कहा कि परिजनों से पूछताछ के बाद यह स्पष्ट हो सकेगा कि उसे मनोचिकित्सीय समस्या पहले से थी या हाल ही में उत्पन्न हुई है। सहपाठी को मोबाइल पर गलत मैसेज भेजने का भी आरोप है। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।