फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Accused university professor sent to judicial custody for 14 days

Kangra News: विवि के आरोपी प्रोफेसर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे

Thu, 15 Aug 2024 03:41 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Aug 2024 03:41 AM IST
विज्ञापन
Accused university professor sent to judicial custody for 14 days
धर्मशाला। साढ़े तीन लाख रुपये नकदी के साथ गिरफ्तार पंजाब के दो विश्वविद्यालयों के दो प्रोफेसर का तीन दिन की पुलिस रिमांड बुधवार को खत्म हो गई। विजिलेंस ने दोनों आरोपी शिक्षकों को धर्मशाला न्यायालय में पेश किया, जहां से इन दोनों को अब 27 अगस्त तक 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। बता दें कि विजिलेंस ने 11 अगस्त को इन दोनों प्रोफेसर को साढ़े तीन लाख रुपये नकदी के साथ देहरा उपमंडल के अंतर्गत आते रक्कड़ पुलिस थाना के समीप गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


भारतीय फार्मेसी काउंसिल ने प्रो. राकेश चावला और प्रो. पुनीत कुमार को पालमपुर में एक इंस्टीट्यूट में निरीक्षण के लिए भेजा था। पालमपुर में निरीक्षण के बाद ये दोनों जब वापस जा रहे थे विजिलेंस ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया था। यह दोनों आरोपी मौके पर बरामद साढ़े तीन लाख रुपये के बारे में कोई भी रिकॉर्ड प्रस्तुत नहीं कर पाए हैं। विजिलेंस को शक है यह रकम निजी संस्थान को गैर कानूनी तरीके से लाभ पहुंचाने की एवज में प्राप्त हुई है। विजिलेंस अभी तक जांच में जुटी हुई है। उधर, विजिलेंस के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बद्री सिंह ने कहा कि दोनों आरोपियों को 27 अगस्त तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed